कराची में बड़ा हादसा, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश, 107 लोग थे सवार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कराची। पाकिस्तान के कराची के रिहाइशी इलाके में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में यात्री और आठ क्रू मेंबर सहित 107 लोग सवार थे। इनमें कई के मारे जाने की आशंका है। जिस कॉलोनी में जहाज गिरा वहां कई घरों और सड़क पर खड़े वाहनों में आग लग गई।

[ads2]

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित मॉडल टाउन इलाके के निकट विमान लैंडिंग से ठीक पहले हादसे का शिकार हो गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कॉलनी में धुएं का गुबार देखा गया। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पीआईए प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान लाहौर से कराची आ रहा था।

दोनों इंजन फेल हुए

बताया जा रहा है कि कराची में लैंड करने से पहले पीआईए के ए-320 विमान के दोनों इंजन फेल हो गए थे। जहाज 15 वर्ष पुराना था। जहाज का 2.37 बजे अंतिम बार एटीसी से संपर्क हुआ था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हादसे पर दुख जताया है और दुर्घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

फुटेज में दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। निवासियों की मदद के लिए एंबुलेंस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान में कहा गया कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया बल और सिंध पाकिस्तान रेंजर्स नागरिक प्रशासन के साथ राहत और बचाव के प्रयासों के लिए साइट पर पहुंचे।

[ads1]

आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर गजनी प्रांत में सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे सरकारी एयरलाइंस कंपनी एरियाना अफगान का विमान क्रैश हो गया गया था। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी थी कि विमान में कम से कम 80 लोग सवार थे, जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसमें 100 लोगों के सवार होने की बात कही थी।

पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी, बहिष्कार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *