कांग्रेसी नेता के साथियों ने जालंधर में पत्रकार को किडनैप कर जान से मारने की कोशिश की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब और चंडीगढ़ में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। जालंधर के भोगपुर के गांव भटनूरा में कांग्रेसी सरपंच सरबजीत सिंह के साथियों ने पीटीसी न्यूज़ के पत्रकार हुसन लाल को अगवा कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। पत्रकार किसी तरह से अपनी जान बचा कर उनके चुंगल से भाग निकला। घायलावस्था में अस्पताल में पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है।

[ads2]

पत्रकार हुसन लाल ने बताया कि गांव भटनूरा के कांग्रेसी सरपंच सरबजीत सिंह और उसके गुंडों द्वारा कुछ दिन पहले अपने ही गांव की कुछ औरतों पर अत्याचार किया गया था, और उन्ही पीड़ित औरतों की ख़बर करने के लिए ही वह अपने कैमरामैन के साथ गांव भटनूरा पहुंचा था। वहां पर कांग्रेसी सरपंच सरबजीत सिंह के गुंडे आ गए और उनके साथ गाली गलौच व जातिसूचक शब्द बोलते हुए उस पर हमला बोल दिया।

पत्रकार को किडनैप कर मारापीटा

इस भगदढ़ में पत्रकार के साथी कैमरामेन परमजीत सिंह ने किसी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन पत्रकार हुसनलाल को गुंडों ने पकड़ लिया। हुसन लाल ने बताया कि उसको पीटते हुए वह लोग बाइक पर अगवा कर के ले गए और आगे ले जाकर फिर दोबारा पीटा व जान से मारने की कोशिश की गई।

इस दौरान उसका एक मोबाइल भी छीन लिया गया। सरपंच के गुंडों द्वारा धमकाया भी गया कि अगर दोबारा उनके इलाके में नज़र आया तो तुमें खत्म कर देंगे, हमारी सरकार है तू हमारा कुछ नही बिगाड़ सकता। पत्रकार हुसन लाल ने कहा कि उस को व उसके परिवार को सरपंच व उसके गुंडों से जान का खतरा है।

[ads1]

पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी, बहिष्कार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *