ऐसा माहौल बनाएं कि निवेशक खुद बोलें, निवेश के लिए यूपी ही सबसे बेहतरीन : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निवेशकों को उप्र की संभावनाओं और संसाधनों के बारे में बताएं। आपके बताने का तरीका इतना प्रभावी होना चाहिए कि वह खुद इस बात को बोलने लगें कि देश में निवेश के लिहाज से सबसे बेहतरीन जगह उप्र है।

[ads2]

मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पर इन्वेस्ट इंडिया एक्सक्लूसिव इन्वेस्टमेंट फोरम का प्रस्तुतीकरण देख रहे थे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों की हमारी निवेश पॉलिसीज सबसे बेहतरीन हैं। कोरोना के अभूतपूर्व संकट के बाद उत्पन्न हालात के अनुसार हम इसमें जरूरी बदलाव भी कर रहे हैं। हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं।

सुरक्षा की गारंटी मेरी है

उन्होंने कहा कि पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक जहां निवेशक चाहें जमीन उपलब्ध हैं। सुरक्षा की गारंटी मेरी है। आने वाले दिनों में देश के सर्वाधिक एक्सप्रेस वे हमारे पास होंगे। बेहतरीन एअर कनेक्टिविटी के साथ सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए मेट्रो में हमारे पास है। आने वाले दिनों में और भी प्रमुख शहरों में भी मेट्रो होगी। जेवर एयरपोर्ट से देश और दुनिया उप्र से जुड़ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाधिक आबादी के नाते हम मानव संसाधन के रूप से सर्वाधिक संपन्न हैं। रही उत्पादों के बाजार की बात तो उप्र से बड़ा कोई बाजार नहीं है। यहां की 23 करोड़ से अधिक आबादी के अलावा आधा बिहार और नेपाल अपनी आर्थिक, शैक्षिक और चिकित्सकीय जरूरतों के लिए उप्र पर निर्भर करता है। बिहार के लोग अपनी इन जरूरतों के लिए गोरखपुर और वाराणसी आते हैं। छत्तीसगढ़ और झारखंड के बहुत से लोग इलाहाबाद और मध्यप्रदेश के लोग आगरा आते हैं।

पूरे प्रदेश का समग्र विकास हो

मुख्यमंत्री ने कहा यहां के विश्व स्तरीय आइआईटी, पॉलीटेक्निक, आईटीआई से हर साल लाखों की संख्या में दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होते हैं। ये सारी चीजें निवेशकों को बतानी होंगी। निवेशकों की जरूरत के हिसाब से पॉलिसी बनाएं। जेवर के पास आईटी का एक और हब तैयार करने की कार्ययोजना तैयार करें। जो भी पॉलिसी बनाएं उसके केंद्र में नोएडा जैसे कुछ चुनिंदा जगहों को नहीं पूरे प्रदेश को केंद्र में रखें ताकि पूरे प्रदेश का समग्र विकास हो।

[ads1]

मुख्यमंत्री ने कॉमन फैसिलिटी केंद्रों को मिनी ग्रामीण सचिवालय के रूप में बनाने का भी निर्देश दिया। बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

आवारा जानवर पकड़ने को खुद सड़कों पर उतरे मेयर



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *