प्रभावशाली भारतीयों की सूची में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गये योगी आदित्‍यनाथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली। फेम इंडिया मैगजीन की “50 प्रभावशाली भारतीय 2020” की सूची में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री चुने गये हैं। अपनी ईमानदार छवि, कठोर निर्णय लेने की क्षमता तथा बुलंद इरादे के आधार पर देश के सभी मुख्‍यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया। टॉप 50 प्रभावशाली लोगों की लिस्‍ट में राजनेता, उद्योगपति, अभिनेता, पत्रकार समेत ब्‍यूरोक्रेट्स भी शामिल हैं।

[ads2]

योगी आदित्‍यनाथ ने सात राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को अपने प्रभावशाली नेतृत्‍व से पीछे छोड़ते हुए इस सूची में कब्‍जा जमाने में सफल रहे हैं। ओवरआल लिस्‍ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्‍थान पर हैं, जबकि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को दूसरा स्‍थान मिला है। गृहमंत्री अमित शाह तीसरे नंबर पर चुने गये हैं। इस लिस्‍ट में देश के कुल आठ मुख्‍यमंत्री शामिल हैं। टॉप टेन में छठे नंबर पर केरल के मुख्‍यमंत्री पी विजयन तथा दसवें नंबर पर उड़ीसा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक शामिल हैं।

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन बारहवें नंबर पर

इस सर्वे में शामिल होने वाले अन्‍य मुख्‍यमंत्रियों में झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन बारहवें, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तेरहवें, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सत्रहवें, गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत तीसवें तथा पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह इक्‍तीसवें स्‍थान पर कब्‍जा जमाने में सफल रहे हैं। दिलचस्‍प यह है कि योगी आदित्‍यनाथ ने अपने पहले ही कार्यकाल में अपने नेतृत्‍व क्षमता का लोहा मनवाया है, जबकि नीतीश कुमार, नवीन पटनायक, हेमंत सोरेन तथा अमरिंदर सिंह कई टर्म मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं।

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्‍ट के ’50 प्रभावशाली व्यक्ति 2020′ के सर्वे में व्‍यक्तित्‍व, प्रभाव, दूरदर्शिता, छवि, विकासपरक कार्यशैली तथा जन कल्‍याणकारी प्रयास आदि नौ मानदंडों पर करीब बारह हजार से ज्यादा प्रबुद्ध लोगों की राय शामिल की गई है। सर्वे में राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अध्यात्म, चिकित्सा और विज्ञान, पत्रकारिता, समाजसेवा, सहकारिता, उद्योग एवं व्यापार, कला, अभिनय आदि से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगभग 99.6 फीसदी लोगों ने जननायक और बेहद प्रभावशाली व्यक्ति माना है।

[ads1]

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बुलंद इरादे

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुलंद इरादे, ईमानदार छवि एवं दूरदर्शिता के कारण 97 फीसदी लोगों की राय में दूसरे स्‍थान पर और 96.5 फीसदी लोगों ने भारत के गृहमंत्री अमित शाह को मजबूत निर्णय लेने के साथ ही उसे सफलता के साथ लागू कराने की क्षमता का धनी राजनेता बताया है, वे सर्वे में तीसरे स्थान पर हैं। 95.2 फीसदी राय के साथ देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा को सामाजिक सरोकार तथा उद्यमिता के लिये चौथा स्‍थान मिला है। वहीं 95 फीसदी मत के साथ पांचवें नंबर पर भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम है।

आवारा जानवर पकड़ने को खुद सड़कों पर उतरे मेयर



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *