जालंधर में छात्रों ने डीसी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन, सौंपा मांग पत्र, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) दोआबा जोन की तरफ से डीसी ऑफ‍िस के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में स्‍टूडेंट्स से ली जा रही फीस को लेकर रोष जताया गया। आर्गेनाइजेशन के प्रधान अमृतपाल सिंह ढल्ली, दीपक बाली व नवदीप की अध्यक्षता में स्‍टूडेंट्स संघर्ष मोर्चा ने डीसी को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा और फीस से राहत दिलाने की मांग की।

[ads2]

स्‍टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के सदस्‍यों का कहना है कि कोविड-19 के चलते जिले में सारा व्यापार और रोजगार के सभी साधन बंद थे। आम लोगों की आमदनी का कोई स्त्रोत नहीं है। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूल और कॉलेज पिछले तीन महीने से बंद हैं। इस संकट के दौर में ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के बाद संस्थाओं की तरफ से भारी फीसों की मांग की गई है, मगर इसमें भी सिलेबस तो सिर्फ 25 फीसद ही कवर हुआ, जबकि कॉलेज 80 फीसद सिलेबस पूरा करने का दावा कर रहे हैं।

[ads1]

लाॅकडाउन के कारण किताबों की दुकानें तक बंद थी। कैप्टन सरकार ने स्मार्टफोन देने का दावा जरूर किया था, मगर मिला किसी को नहीं। इसलिए स्मार्टफोन न होने के कारण कई स्‍टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाए हैं। संकट के इस समय में कई स्‍टूडेंट्स के पास कोई अन्‍य साधन भी नहीं था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े स्कूल और कॉलेजों की जांच करें और फीसें में रियायत दिलवाई जाए। इस मौके पर प्रितपाल, मनप्रीत, अनिल, जसपाल, सुभाष, मुकुल भगत, दक्ष, रजत सिंह, प्रभजोत सिंह, मनजीत सिंह व विजय यादव आदि उपस्थित रहे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *