दिल्ली में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज 1295 नए मरीज मिले, पाजीटिव केस की संख्या पहुंची 20 हजार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। राजधानी में दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू होकर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में करीब 1300 नए पॉजिटिव केस और 13 मरीजों की मौत के बाद कुल मामलों की संख्या 20 हजार के पास पहुंच गई है। दिल्ली में अब तक 473 लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

[ads2]

राजधानी में कोरोना वायरस हर दिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है और पिछले 24 घंटों में इसके 1295 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 19 हजार को पार कर गया और इस दौरान 13 मरीजों की मौत से कुल मरने वालों की संख्या 473 हो गई है।

10893 एक्टिव केस

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार शाम को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में वायरस के 1295 नए मामले आए और कुल संख्या 19844 पर पहुंच गई। वहीं, दिल्ली में अब तक इस संक्रमण से 8478 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 10893 एक्टिव केस हैं।

[ads1]

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार तक दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 416 थी और पिछले चौबीस घंटों में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि मौत के बाकी आंकड़े पहले के हैं जिन्हें मिलाकर मृतकों की संख्या 473 पहुंच गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *