पंजाब सरकार की बड़ी तैयारी, निकम्मे और भ्रष्ट कर्मचारी किए जाएंगे जबरन रिटायर, 6000 पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अलग-अलग विभागों में काम कर रहे निकम्मे, लापरवाह और भ्रष्ट कर्मचारियों की पहचान करने के आदेश दिए हैं. सरकार ने विभाग के प्रमुखों को आदेश दिए हैं वो ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार करें. माना जा रहा है कि इन कर्मचारियों पर आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई हो सकती है।

[ads2]

पंजाब सरकार के जल संसाधन विभाग की चिट्ठी के मुताबिक ऐसे कर्मचारी जिनके कार्यकाल को 15, 20, 25 और 30 साल पूरे हो चुके हैं, जिनकी परफॉर्मेंस पूरी तरह से निचले स्तर की रही है, और जो अपनी कार्यशैली में निकम्मे और लापरवाह पाए गए हैं और जिनके ऊपर इंक्वायरी के बाद ये बातें सत्यापित भी हो चुकी हैं. ऐसे कर्मचारी जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, उनको उनकी सेवाओं से रिटायर कर दिया जाए।

6000 भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस

पंजाब पुलिस के भी करीब 6000 भ्रष्ट और लापरवाह कर्मचारियों की एक लिस्ट तैयार की जा रही है. फिलहाल पंजाब सरकार के जल संसाधन विभाग और पंजाब पुलिस के विभागाध्यक्षों से इस तरह की डिटेल मांगी गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के तमाम विभागों पर ये निर्देश लागू किए जा सकते हैं।

[ads1]

पंजाब सरकार के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब सरकार की करप्शन और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति है. किसी भी तरह से ऐसे कर्मचारियों को सरकार में नहीं रहने दिया जाएगा और पंजाब सरकार चाहती है कि नया टैलेंट सरकार में आए ताकि सरकार का कामकाज बढ़िया तरीके से चल सके. इसलिए ऐसे लोगों को जल्द ही सेवानिवृत्त किए जाने की तैयारी की जा रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *