Jalandhar News: जालंधर का ये चौक बंद, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 214 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, कैंट के पूर्व पार्षद भारत जोली (Bharat Jolly) की पत्नी द्वारा सुसाइड के मामले में कार्रवाई न होने पर परिवार ने वीरवार दोपहर को पुलिस के खिलाफ भगवान वाल्मीकि चौक (Bhagwan Valmiki Chowk) में शव रखकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

रोष प्रदर्शन दौरान परिवार ने भगवान वाल्मीकि चौक में रोड बंद कर जाम लगा दिया, जिसकी सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंची।

Jalandhar News
Jalandhar का Main Chowk बंद

मौके पर पहुंचे थाना कैंट के प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस पर भरोसा रखते हुए धरने को उठा लिया।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

मौके पर पहुंचे गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि उन्हें कल हॉस्पिटल की तरफ से सूचना मिली थी की युक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जिस पर उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है, जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *