विद्या भारती के पर्यावरण संरक्षण की वेब गोष्ठी में सोम प्रकाश बोले- ‘पवन गुरु पानी पिता माता धरति महत’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जांलधर
आज समय की आवश्यकता है कि हम पर्यावरण संरक्षण के  उपायों पर गम्भीरता से विचार करें। अपने घरों को एक ‘हरित घर’ बनाएं। इस हेतु सम्पूर्ण देश में अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘पर्यावरण गतिविधि’ द्वारा बनाए गए संकल्पित प्रहरी इस हेतु कार्य करंगे। देश के प्रत्येक जिले में 100 पर्यावरण प्रहरी बनाए जा रहे हैं जो आज पूरे देश में शपथ लेंगे। यह उदगार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय प्रमुख गोपाल आर्य ने विद्या भारती पंजाब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर ‘पर्यावरण संरक्षण में हमारा योगदान’ विषय पर आयोजित वेब गोष्ठी में व्यक्त किए।

[ads2]

उन्होंने हरित घर के विषय में बताते हुए कहा कि हरित घर के तहत घर का पानी घर में,घर का कचरा घर में, घर में पक्षी घर, पंचवटी वाटिका और घर में अग्नि होम की बात की जाती है। इस विचार गोष्ठी में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने बोलते हुए कहा, “ हमारे देश में पर्यावरण को प्रारम्भ से ही महत्व दिया गया है। वृक्षों, नदियों और अन्य प्राणियों की पूजा करने का हमारी संस्कृति में विधान है। हमारी संस्कृति की विशेषता है कि यहाँ जीवन व सृष्टि का सम्पूर्णता से विचार किया जाता है।

अमर्यादित विकास हमारी कभी भी प्राथमिकता नहीं

उन्होंने कहा हम सहअस्तित्व में विश्वास रखते हैं। अपने स्वार्थ के लिए अमर्यादित विकास हमारी कभी भी प्राथमिकता नहीं रही है। हम तो पर्यावरण संरक्षण के साथ ही विकास की बात सोचते हैं। उन्होंने आर.एस.एस के द्वितीय सर संघ चालक परम पूज्यनीय श्री गुरु गोलवलकर जी के पुण्य तिथि पर सभी से एक एक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के भारतीय प्रतिनिधि विवेक सक्सेना (IFS)  ने कहा कि जीव मंडल आर्थिक और सामाजिक कल्याण को रेखांकित करता है। कोरोना महामारी प्रकृति से हमारा टूटा हुआ सम्बन्ध बताती है। नीति निर्माताओं, शासन की  रूपरेखा बनाने वालों, व्यवसायी सभी भौगोलिक क्षेत्रों के समुदाय पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी शपथ लें और उसका पालन करें आज यही समय की मांग है।

विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा उपस्थित

उल्लेखनीय है कि छतीसगढ़ प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग और पर्यावरण विभाग ने भी भाग लिया। इस सम्पूर्ण वेब गोष्ठी का संचालन सामाजिक विचारक व चिंतक डा. संदीप मित्तल (ADGP) ने किया। विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा भी उपस्थित रहे।

[ads1]

इस वेब गोष्ठी में सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा, मानसा, भीखी और मालेरकोटला ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने विद्या मंदिर द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन सभी के समक्ष किया। इस गोष्ठी में जालन्धर से राजेन्द्र कुमार व हर्ष कुमार, भीखी से गगन पराशर, मानसा से जगदीप, तलवाड़ा से देशराज, पटियाला से प्रदीप और पठानकोट से विनोद शर्मा ने भाग लिया। अंत में सर्वहितकारी शिक्षा समिति के महामंत्री अशोक बब्बर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *