इनोसैंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर ऑनलाइन गतिविधियां, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
बौरी मैमोरियल एजुकेशन एंड मैडीकल ट्रस्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे दिशा-एक अभियान के अंतर्गत ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर इनोसैंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों में ऑनलाईन गतिविधियां करवाई गई। बच्चों की आयु वर्ग के हिसाब से गतिविधियों का आयोजन किया गया।

[ads2]

प्री-स्कूल व नर्सरी के नन्हे-मुन्नों को गर्मी में पक्षियों की देखभाल का महत्व समझाते हुए उनसे फूड-फीडर तथा वॉटर फीडर घर की छतों पर रखवाए गए। के.जी.२ तथा ग्रेड-१ के बच्चों ने ‘पर्यावरण बचाओ’ के संदेश के साथ फैन्सी ड्रैस में अपना हुनर दिखाया।

दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने कविता वाचन गतिविधि में पूरे उत्साह से भाग लिया। तीसरी व चौथी कक्षा के बच्चों ने घर में उपस्थित बेकार सामान का उचित प्रयोग करते हुए बैस्ट आऊट ऑफ वेस्ट से पक्षियों के लिए बर्ड फूड फीडर तैयार किए।

[ads1]

पांचवीं कक्षा के बच्चों ने पेपर बैग बनाकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। बच्चों ने इन गतिविधियों की तस्वीर फेसबुक पर साझी की। इनोसैंट हाट्र्स के चेयरमैन डाक्टर अनूप बौरी ने बताया कि बौरी मैमोरियल ट्रस्ट समाज की उन्नति के लिए पूरी तरह से प्रयत्नशील है।डाक्टर बौरी के अनुसार हम सब की सहभागिता से ही हम पर्यावरण को स्वच्छ रख सकते हैं। हम सबको प्रतिदिन पर्यावरण की रक्षा में समर्पित करना चाहिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *