भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में जालंधर के प्रधान सुशील शर्मा की हुई ताजपोशी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम में पार्षद एवं उप नेता प्रतिपक्ष सुशील शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा वह जिला भाजपा के कोर ग्रुप की मौजूदगी में जिला भाजपा अध्यक्ष का पद विधिवत रूप से संभाला। प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने उन्हें सिरोपा डालकर एवं पुष्प गुच्छ देकर पद ग्रहण करवाया।

[ads2]

इस मौक पर मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री भाजपा व जिला जालंधर (शहरी) के प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, भाजपा अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा, भाजपा जिला जालंधर के सह प्रभारी जवाहर खुराना, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, कृष्ण देव भंडारी, महेंद्र भगत, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा सहित शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया।

अश्विनी शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी

इस मौके पर भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि करोना महामारी की वजह से भीड़ ना हो इसलिए इस सादे समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की ताजपोशी की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा अपनी इस नई जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे और पार्टी को नई नई बुलंदियों पर लेकर जाएंगे ऐसा उन्हें पूर्ण रूप से विश्वास है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व जिला जालंधर के प्रभारी सुभाष शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुशील शर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपना पूरा योगदान पार्टी के प्रति दिया है और आगे भी वह इसे बखूबी निभाएंगे।

[ads1]

नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा जालंधर में अपना परचम लहराएगी। आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत का बिगुल बजाएगी। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि वे भाजपा जिला जालंधर के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। भाजपा कोर ग्रुप के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *