BJP नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के सचिव को चप्पल से पीटा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बालसमंद। हरियाणा की टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट पुलिस के सामने ही मार्केट कमेटी सचिव की चप्पलों से जमकर पिटाई करने के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सोनाली ने सचिव पर अभद्र व्‍यवहार करने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

[ads2]

वायरल वीडियो में सोनाली फोगाट वहां खड़े एक पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह के मुंह और सिर पर चप्पल से मारती दिखाई दे रही हैं। वह अधिकारी को गालियां भी देती सुनाई दे रही हैं।

[ads1]

जानकारी के अनुसार, सोनाली फोगाट शुक्रवार सुबह अपने समर्थकों के साथ हिसार की बालसमंद अनाज मंडी में किसानों के लिए शेड बनाने के मुद्दे पर बात करने गई थीं, जिसके बाद वहां विवाद हुआ। अधिकारी ने कथित रूप से सोनाली के टिकटॉक वीडियो को लेकर कोई टिप्पणी की थी, जिससे वह भड़क गईं। इससे नाराज होकर सोनाली उन्हें चप्पलों से जमकर पीटा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *