कोरोना संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों का मुरीद हुआ पाकिस्तानी मीडिया

Daily Samvad
2 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पाक के चर्चित अखबार द डॉन के सम्पादक ने योगी को इमरान से बताया बेहतर

 

डेली संवाद, लखनऊ
कोरोना संकट के दौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा देश और दुनिया ही नहीं, बल्कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन देश पाकिस्तान भी कर रहा है। पाक के चर्चित अखबार द डॉन के सम्पादक फ़हद हुसैन कोरोना के दौरान योगी द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ करते हुए उनके मुरीद हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ और पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के कार्यों की तुलना की है और योगी नेतृत्व को इमरान से बेहतर बताया है।

[ads2]

अपने ट्वीट में फ़हद ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या पाकिस्तान से कहीं ज्यादा है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान की जनसंख्या जहां 208 मिलीयन है, वहीं यूपी की 225 मिलीयन, लेकिन पाकिस्तान के मुकाबले उत्तर प्रदेश में मौतों की दर काफी कम है।

फ़हद ने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफ शेयर करते हुए लिखा है कि “ये ग्राफ ध्यान से देखिए ये कोरोना से पाकिस्तान और भारत के राज्य यूपी में होने वाली मौतों की तुलना है। दोनों की जनसंख्या, साक्षरता और प्रोफाइल एक ही है। उत्तर प्रदेश के मुकाबले पाकिस्तान कम घनत्व लेकिन ज्यादा जीडीपी वाला देश है। यूपी ने कड़ाई से लॉक डाउन का पालन कराया, लेकिन पाकिस्तान में यह नहीं हो सका जिसका नतीजा है कि यहां संक्रमण और मौतों की दर ज्यादा है, जबकि उत्तर प्रदेश में कम है।”

[ads1]

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 10261 है, जबकि पाकिस्तान में 98943 लोग इस वैश्विक महामारी से संक्रमित हैं। वही इस वायरस से पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या 2002 है, जबकि उत्तर प्रदेश में अभी तक 275 लोगों की इससे जान गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *