दिल्ली में कोरोना के 30 हजार केस: कम्यूनिटी स्प्रेड का खतरा, पॉजिटिविटी रेट 27 प्रतिशत पहुंचा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच डरानेवाली बात यह है कि टेस्ट होने पर ज्यादातर लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं यानी दिल्ली में यह बुरी तरह फैल चुका है। सोमवार की बात करें तो कुल टेस्ट में से 27 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के मामले 30 हजार के करीब पहुंच चुके हैं। आज एलजी अनिल बैजल ने इसपर बैठक बुलाई है। अरविंद केजरीवाल की जगह मनीष सिसोदिया वहां मौजूद हैं।

[ads2]

आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3700 लोगों का कारोना टेस्ट हुआ, इसमें से 1007 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यानी कुल टेस्टिंग के 27 प्रतिशत लोग संक्रमित थे। पिछले हफ्ते की बात करें तो पॉजिटिविटी रेट 26 प्रतिशत था। पॉजिटिविटी रेट से यहां मतलब प्रति 100 केसों पर कितने केस संक्रमित मिले उससे है।

कुल संख्या 29,943 हो गई। इनमें से 11,357 कोरोना मरीज अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 17,712 केस एक्टिव हैं। दिल्ली में अब कोरोना वायरस का कम्युनिटी संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को इसपर एक बैठक होनी है। इस बैठक को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था, ‘दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एसडीएमए (स्टेट डिजॉस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) की बैठक होनी है।

दिल्ली में 31 जुलाई तक होंगे साढ़े पांच लाख केस, चाहिए होंगे 80 हजार बेडः सिसोदिया

दिल्ली में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड के खतरे को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल की अगुवाई में मंगलवार को डीडीएमए की बैठक हुई. इस बैठक में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन मौजूद रहे. बैठक के मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर इसी तरह केस बढ़ते रहे तो 31 जुलाई तक पांच लाख से अधिक कोरोना केस हो जाएंगे।

इस बैठक में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘मैंने दिल्ली के अस्पतालों को सभी मरीजों के लिए खोलने का मामला उठाया और एलजी साहब से पूछा कि आखिरी सरकार के फैसले को क्यों पलटा गया. इस पर राज्यपाल साहब कोई जवाब नहीं दे पाएं।

[ads1]

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘एलजी के फैसले से दिल्लीवालों के सामने संकट खड़ा हो गया है. जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ रहा है, उससे लगता है कि 30 जून तक 15 हजार बेड की जरूरत होगी और 31 जुलाई तक 80 हजार बेड की जरूरत होगी. 31 जुलाई तक 5 लाख से अधिक केस हो सकते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *