डेली संवाद, जालंधर
जुए के अड्डे से पकड़े गए प्रवीण महाजन की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद पुलिस समेत अदालत के तीन जज और उनके स्टाफ को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। ये तीनों जज ज्यूडिशियिल मजिस्ट्रेट हैं। उनके अलावा क्वारेंटाइन होने वालों में एक वकील, एक जजमेंट राइटर, एक स्टेनोग्राफर, एक अहलमद, एक नायब कोर्ट और एक सेवादार भी शामिल है।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक जिला सेशन जज के आदेशों के बाद तीन जजों और उनकी कोर्ट में काम करने वाले सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है। जुआरी प्रवीण महाजन व अन्य आरोपियों को एक महिला और एक पुरुष जज की अदालत में पेश किया गया था। इन कारण इन दोनों जजों को क्वारेंटाइन किया गया है।
[ads1]
साथ ही तीसरे जज को इसलिए क्वारेंटाइन किया गया, क्योंकि वह उक्त महिला जज के पति हैं। फिलहाल ज्यूडिशियल कंप्लेक्स में भी कोरोना वायरस को लेकर दहशत सी फैल गई है। इससे पहले कल कुछ पुलिस मुलाजिमों को भी होम क्वारेंटाइन कर दिया गया था।