सूर्य ग्रहण 2020: सूर्य ग्रहण शुरू, जानें ग्रहण से जुड़ी सभी बातें

Daily Samvad
3 Min Read
Surya Grahan
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। आज एक ऐतिहासिक दिन है. करीब 500 साल बाद एक अद्भुत सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. 10 बज कर 20 मिनट पर सूर्यग्रहण लगेगा,यानी जो करीब 6 घंटे तक चलेगा. दिन में अंधेरा छा जाएगा. वैसे तकनीकी तौर पर ये ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर लग चुका है लेकिन भारत में ये 10 बजे के बाद ही नजर आएगा. ग्रहण लगने के बाद सूरज चांद के पीछे छिप जाएगा. ये सूर्यग्रहण कुछ वक्त तक आंशिक और कुछ समय के लिए पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कानपुर समेत कई शहरों में लोग इस सूर्यग्रहण को देख सकेंगे।

[ads2]

हर जगह सूर्यग्रहण को देखने की तैयारियां चल रही हैं. खास तौर पर तारामंडलों में इसके लिए विशेष व्यवसथा की गई है। खगोल विज्ञान यानी एस्ट्रोनॉमी में दिलचस्पी रखऩे वाले लोगों के लिए ये बहुत बड़ा मौका है क्योंकि इस तरह का ऐतिहासिक सूर्यग्रहण को देखने का मौका सदियों बाद मिलता है।

सूर्य अग्नि वलय की तरह दिखेगा

देश के कुछ हिस्सों में आज वलयाकार सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) दिखाई देगा. इसमें सूर्य अग्नि वलय की तरह दिखेगा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने कहा है कि ग्रहण का आंशिक रूप सुबह 9.16 बजे शुरू होगा. वलयाकार रूप सुबह 10.19 बजे शुरू होगा और यह दोपहर 2.02 बजे खत्म होगा. ग्रहण का आंशिक रूप दोपहर 3.04 बजे खत्म होगा. एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने कहा है, ‘दोपहर के करीब, उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण एक सुंदर वलयाकार रूप (अंगूठी के आकार का) में दिखेगा क्योंकि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा।

[ads1]

ग्रहण का वलयाकार रूप सुबह उत्तर भारत के राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इन राज्यों के भीतर भी कुछ प्रमुख स्थान हैं, जहां से स्पष्ट पूर्ण ग्रहण दिखेगा, जिनमें देहरादून, कुरुक्षेत्र, चमोली, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ शामिल हैं. देश के बाकी हिस्सों से, यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा. यह कांगो, सूडान, इथियोपिया, यमन, सऊदी अरब, ओमान, पाकिस्तान और चीन से भी होकर गुजरेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *