डेली संवाद, जालंधर
जालंधर शहर में कोरोना वायरस रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी जालंधर में कोरोना के 44 नए केस सामने आए हैं। अब मरीजों की संख्या 565 हो गई है। ये सभी मरीज शहर के अंदरुनी और बाहरी इलाकों से हैं। इनमें आम लोगों के साथ-साथ कुछ पुलिसकर्मी भी पाजिटिव आए हैं। इससे पहले रविवार को जालंधर में 9 केस सामने आए थे।
[ads2]
पंजाब में कर्फ्यू खत्म होने के बाद कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे है। जालंधर जिले से 44 , फिरोजपुर से 6 और मुक्तसर साहिब से 2 नए केस मिले है। नोडल ऑफिसर डॉ डीपी सिंह ने बताया कि नए मिले मरीज ज्यादातर जालंधर जिले से संबंधित नहीं हैं।











