पंजाब की मुख्य सचिव बनी विन्नी महाजन, मंत्रियों से विवाद के चलते हटाए गए करण अवतार सिंह

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मंत्रियों से विवाद के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को हटाना पड़ा है। उनकी जगह पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता की पत्नी विन्नी महाजन को पंजाब की नई मुख्य सचिव बनाया गया है। करण अवतार सिंह से कई मंत्री नाराज चल रहे थे।

[ads2]

करण अवतार को हटाकर विन्नी महाजन को पंजाब के कमान सौंपी गई है। 1987 बैच की आईएएस विन्नी महाजन एडिशनल चीफ सेक्रेटरी भी रह चुकी है। आपको बता दे कि करन अवतार सिंह मुख्य सचिव पद से एक महीने बाद रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्हें एक महीना पहले ही रिटायर करके विन्नी महाजन को इस पद पर नियुक्त किया गया है।

[ads1]

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों खासकर वित्त मंत्री के साथ करण अवतार सिंह की तल्खी भी हो चुकी थी, जिससे उन्हें उनके पद से हटाए जाने की लगातार मांग की जा रही थी। अब करण अवतार सिंह को उनके पद से हटा कर विन्नी महाजन को ये पद सौंपा गया है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *