विस्तारवाद का युग खत्म, ये विकासवाद का समय, PM मोदी ने चीन को दिए सख्त संदेश, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लेह। लेह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को सख्त संदेश दिया है. भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है. अब विकासवाद का समय आ गया है. तेजी से बदलते हुए समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है. विकासवाद के लिए अवसर है और विकासवाद ही भविष्य का आधार है।

[ads2]

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीती शताब्दियों में विस्तारवाद ने ही मानवता का सबसे ज्यादा अहित किया. मानवता को विनाश करने का काम किया. विस्तारवाद की जीत जब किसी पर सवार हो जाए तो उसने हमेशा विश्व शांति के सामने खतरा पैदा किया है. इतिहास गवाह है कि ऐसी ताकतें मिट गई हैं या मुड़ने के लिए मजबूर हुई हैं।

विस्तारवाद के खिलाफ आवाज उठ रही है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे विश्व में विस्तारवाद के खिलाफ आवाज उठ रही है. आज विश्व विकासवाद को समर्पित है. आज विकास की खुली स्पर्धा का स्वागत कर रहा है. जब-जब मैं राष्ट्र रक्षा से जुड़े किसी निर्णय के बारे में सोचता हूं तो मैं दो माताओं का स्मरण करता हूं. पहली- भारत माता. दूसरी- वो वीर माताएं, जिन्होंने आप जैसे पराक्रमी योद्धाओं को जन्म दिया।

[ads1]

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके सम्मान, आपके परिवार के सम्मान और भारत माता की सुरक्षा को देश सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. सेनाओं के लिए जरूरी हथियार हो या फिर आपके लिए साजो-समान. इन सब पर हम बहुत ध्यान देते रहे हैं. अब देश में बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च को तीन गुना कर दिया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *