पंजाब के मंत्रीमंडल में फिर होगी नवजोत सिंह सिद्धू की इंट्री, बिजली मंत्री बनाए जाने के कयास

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति से बाहर रहे पूर्व मंत्री व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के बिजली मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिससे पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चल रहे सभी विवाद को सुलझा लेना चाहती है।

[ads2]

पंजाब की राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को बिजली मंत्री बनाकर पंजाब सरकार में वापस लाया जाएगा. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि नवजोत सिंह सिद्धू इसी बिजली महकमे को पहले इंकार कर चुके हैं और स्थानीय निकाय विभाग का पदभार उनसे कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा वापस लिए जाने पर नाराज होकर वो कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा भी दे चुके हैं।

[ads1]

पिछले लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू की एक बार फिर कैप्टन सरकार में वापसी हो सकती है. चर्चा है कि पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. 28 जून को इंडियन ओवरसीज की तरफ से रखे गए प्रोग्राम ‘स्पीक अप इंडिया’ में सिद्धू के आने और बोलने के बाद से ये चर्चा जोरों पर है कि सिद्धू एक बार फिर मुख्य धारा की राजनीति में वापसी करने वाले हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *