साल का तीसरा चंद्र ग्रहण आज, कहां और कैसे दिखेगा चंद्र ग्रहण, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण आज यानी कि 5 जुलाई को बस कुछ ही देर में लगने वाला है. दरअसल, आज का चंद्र ग्रहण भारत समयानुसार सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर लगेगा. आज लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. दरअसल, जब पृथ्वी, सूरज और चांद के बीच तो आती है लेकिन तीनों सीधी रेखा में नहीं होते और ऐसे में पृथ्वी अपने बाहरी हिस्से से ही सूरज की रोशनी को चांद तक पहुंचने से रोक पाती है, जिसे पेनंब्र कहा जाता है. इस वजह से साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है।

[ads2]

आज लगने वाला इस ग्रहण को थंडर ग्रहण (Thunder Eclipse) और बक ग्रहण (Buck Eclipse) भी कहा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर साल जुलाई के महीने में हिरण अपने Antlers छोड़ते हैं. उत्तरी अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इस ग्रहण का एक विशेष महत्व है क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका स्वतंत्रता के 244वें वर्ष का जश्न 4 जुलाई के वीकेंड पर मना रहा है।

[ads1]

चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा

हालांकि, इस बार यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस ग्रहण को दक्षिणी/ पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका के अधिकतर हिस्से, उत्तरी अमेरिका के अधिकतर हिस्से, दक्षिणी अमेरिका, भारतीय महासार और अंटार्टिका में देखा जा सकेगा। बता दें, आप चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं और इससे आपकी आंखों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

हालांकि, कई लोग लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी चंद्र ग्रहण को देखना पसंद करते हैं. भले ही भारत में चंद्र ग्रहण दिन होने की वजह से न देखा जा सकता हो लेकिन आप चाहें तो लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अभी भी इसे देख सकते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *