इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन ने फिर लहराया शैक्षणिक सफलता का परचम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन के पहले सैमेस्टर में विद्यार्थी-शिक्षकों ने शानदार परिणाम के साथ कालेज के नाम को गौरवान्वित किया है। जपलीन कोछड़ ने कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, रिया महाजन ने दूसरा स्थान, रीमा रानी ने तीसरा एवं इशप्रीत कौर ने चौथा स्थान हासिल किया।

[ads2]

जपलीन कोछड़ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, अपने पति और कालेज के वातावरण को दिया। जपलीन कोछड़ ने अपनी जीत के विषय में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग मानते हैं कि शानदार परिणाम सिर्फ विद्यार्थी की मेहनत से ही आता है जबकि मेरी इस सफलता में शिक्षकों, मित्रों तथा परिवार के सहयोग का भरपूर योगदान रहा है।

सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व कालेज को

रिया महाजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व कालेज को दिया तथा कहा कि मेरे शिक्षक मेरे लिए उम्मीद की किरण हैं और वे हमेशा ही पे्ररणा स्त्रोत तथा मार्गदर्शक रहे हैं। मैं अपने परिवार तथा शिक्षकों का उनकी सहायता के लिए उनका धन्यवाद करती हूं। रीमा रानी ने सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा किया और अपने अभिभावकों तथा परिश्रमी शिक्षकों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। सफलता की इस घड़ी में विद्यार्थी कोविड-१९ के कारण अपने कालेज को बहुत याद कर रहे थे। उन्होंने अपनी खुशी को डिजीटल ही सांझा किया।

[ads1]

एग्जिैक्टिव डायरैक्टर (कालेज) श्रीमती अराधना बौरी ने बताया कि इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप शिक्षा की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करते तथा हमेशा ही विद्यार्थियों की तरक्की के लिए काम करते हैं। इस मुश्किल घड़ी में भी इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप की तरफ से विद्यार्थियों को हर संभव सहायता दी जाएगी। प्रिंसीपल डाक्टर अरजिन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें और भी मेहनत करने की प्रेरणा दी। स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई दी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *