जालंधर में कोरोना मरीज की मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में हुआ था भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले अशोक कुमार कि आज कोरोना महामारी के कारण मृत्यु हो गई। बता दें 6 साल से वह अपने गुर्दो का इलाज जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में करवा रहे थे। कुछ दिन से उसको सांस लेने की तकलीफ आने पर सिविल अस्पताल जालंधर भेजा गया जहां उसके क्रोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज सुबह मृत्यु हो गई।

[ads2]

एक तरफ जहां पंजाब भर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वही कोरोना मरीजों की मृत्यु में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कपूरथला के कस्बा सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले अशोक कुमार कि आज जालंधर के सिविल अस्पताल में कोरोना महामारी से मृत्यु हो गई। जानकारी मुताबिक अशोक कुमार पिछले 6 साल से जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में अपने गुर्दो का इलाज करवा रहा था।

[ads1]

डॉक्टर ने बताया कि हफ्ते में दो बार डायलिसिस करवाने प्राइवेट अस्पताल जाता था। शनिवार को उसको सांस में तकलीफ होने पर जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में ही दाखिल कर लिया था। जब सांस की तकलीफ बढ़ती नजर आई तो प्राइवेट अस्पताल वालों ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया।जहां उसके कोरोना के सैंपल लिए गए,कल शाम को उसकी क्रोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और आज सुबह उसकी कोरोना के कारण मृत्यु हो गई। जिसके बाद सिविल प्रशासन ने उन लोगों की लिस्ट बनाई है जिनके संपर्क में अशोक कुमार आया था।















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *