पक्का बाग के बाप-बेटे की करंट लगने से मौत, MLA राजिंदर बेरी बोले-बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के पीर बोदला बाजार में बारिश दौरान हुए हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई है। बिजली की तार गिरने से पानी मे करंट आ गया। दोनों बाप बेटे मोटरसाईकल से काम से घर लौट रहे थे। पीर बोदलां बाजार में बारिश के पानी से गुजरते समय उन्हें झटका लगा और गिर गए।

[ads2]

प्रत्यक्षदर्शी पारस ने बताया की घर से राशन सामग्री लेने जा रहे थे। उन्होने दोनों बाप बेटे को गली में गिरे हुए हालात में देखा, उस गली में पानी खड़ा था। जब गली में भरे पानी से दोनों को निकालना चाहा तो उनको करंट लगा। सिविल हस्पताल लेकर आये तो पता चला उनकी मृत्यु हो गई थी।

फोटो फ्रेमिंग की दुकान पर काम करते थे

महिला पुलिस अधिकारी अमनप्रीत कौर ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि पीर बोदला बाजार में अंधेरी के कारण बिजली की तार टूट कर गली में गिर गयी थी,जिसमे करंट आ रहा था। करंट लगने से 44 साल गुलशन व उसका 12 से 13 के बेटे की मौत गयी। दोनो पक्का बाग में फोटो फ्रेमिंग की दुकान पर काम करते थे।

[ads1]

सेंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि इस हादसे से एक परिवार जे दो कमाने लोगो की जान चली गयी। कही न कही बिजली विभाग की लापरवाही इस हादसे का कारण बनी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *