भाजपा जालंधर शहरी के पदाधिकारियों की घोषणा, राजकुमार उपाध्यक्ष, भगवंत बने महामंत्री, पढ़ें पूरी सूची

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार व जिला जालंधर (शहरी) के इंचार्ज महामंत्री सुभाष शर्मा के मार्गदर्शन और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करके भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला माता मंदिर में अपनी टीम के संगठनात्मक ढांचे में विस्तार किया है।

[ads2]

आज नियुक्त किए गए जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर दीपक तेलु, दविंदर कालिया, अनिल शर्मा काला, अमित सिंह संधा, सतविंदर कौर मुल्तानी, विवेक खन्ना, राजीव ठाकुर, प्रदीप खुल्लर, व राजकुमार भल्ला को बनाया गया है। जबकि राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर को महामंत्री बनाया गया है।

अजय चोपड़ा बने सचिव

राजेश जैन, अरुण खुराना, मनीष विज, रॉक्सी उप्पल, संदीप भल्ला, इंदु अग्रवाल, अजय चोपड़ा, वरुण कंबोज, सुदेश भगत को  सचिव बनाया गया है। राजेश कपूर को कोषाध्यक्ष, गोपाल कृष्ण सोनी को कार्यालय सचिव, नरेश गुलाटी को कार्यालय सह सचिव, अर्जुन खुराना, जोली बेदी, बृजेश शर्मा को प्रवक्ता, अमित भाटिया को मीडिया प्रभारी, रितेश मनु को सह मीडिया प्रभारी, करण सद्दी को सोशल मीडिया प्रभारी, ललित महाजन को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाएं। 2022 के चुनाव नजदीक है जिसको देखते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा लोगों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के दिशा निर्देश दिए।

[ads1]

भाजपा की नीतियों को घर घर पहुंचाएंगे

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक व मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी, विनोद शर्मा, महेंद्र भगत, अनिल सच्चर, जवाहर खुराना, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी उपस्थित थे।

https://youtu.be/87HZr9SuTp0



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *