डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नगर निगम के कमिश्नर ने जहां निगम मुख्यालय के दफ्तरों में पब्लिक डीलिंग को बंद करने का फैसला किया तो डिप्टी कमिश्नर ने भी पब्लिक डीलिंग बंद करने के आदेश दिया है।
[ads2]
जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने आदेश दिए हैं कि डीसी दफ्तर व अन्य सरकारी दफ्तरों में अब कोई शिकायत व मांग पत्र नहीं लिया जाएगा। अगर किसी को शिकायत या मांग पत्र देना है तो वह ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके साथ ही अगर कोई भी अधिकारी कोरोना पोज़िटिव पाया जाता है तो उसका दफ्तर 72 घंटे के लिए सील किया जाएगा।
आरटीए दफ्तर होगा सील
डीसी के आदेश के बाद आर.टी.ए. दफ्तर 72 घण्टे के लिए सील होगा, क्योंकि आरटीए बरजिंदर सिंह की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। इसके साथ ही अब दफ्तरों में 50 फीसदी मुलाजिम ही ड्यूटी देंगे। डीसी के आदेश के बाद ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है। जिसमें एक दिन आधे कर्मचारी आएंगे।
[ads1]
निगम मुख्यालय में पब्लिक की नो इंट्री
नगर निगम के कमिश्नर निगम मुख्यालय में पब्लिक डीलिंग बंद कर सकते हैं। इसके लिए विकल्प सुझाया गया है कि श्रीराम चौक यानि नेहरू गार्डन चौक पर मुख्यालय के गेट के बाहर ही रोजाना निगम मुलाजिमों की ड्यूटी लगेगी, यहीं से पब्लिक डीलिंग के कार्य होंगे। ज्यादातर शिकायतें ई-मेल से भेजने को कहा गया है।











