कानपुर कांड : विकास दुबे के घर से AK-47 और कारतूस बरामद, गैंगस्टर शशिकांत भी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर। कानपुर एनकाउंटर मामले में उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि दो जुलाई को बिकरू गांव में पुलिस पार्टी पर विकास दुबे के साथियों ने हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। उन्होंने सरकारी असलहा भी लूट लिया था। इस संबंध में थाना चौबेपुर में अपराध संख्या 192/20, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120 बी, 415 आईपीसी व सातवें क्रिमिनल लॉ संशोधन एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

[ads2]

मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। सोमवार देर रात एसओजी टीम, शिवराजपुर पुलिस व रेलवे बजार पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर वांछित अभियुक्त व 50 हजार के इनामी बदमाश शशिकांत को रात 2:50 बजे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि चौबेपुर के एसएचओ के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी, नियम व कानून के अनुसार होगी।

मामले में 21 अभियुक्त नामजद थे

अभियुक्त ने बताया कि पुलिसकर्मियों से लूटा गया असलहा विकास के कहने पर उसके और विकास के घर में छिपा दिया गया था। उसकी निशानदेही पर विकास के घर से एके-47 राइफल, मय 17 कारतूस और और शशिकांत के घर से इंसास राइफल और 20 अदद कारतूस बरामद किए गए। बरामद की गई एक अदद एके-47 राइफल और 17 कारतूस सरकारी, एक अदद इंसास राइफल और 20 कारतूस सरकारी हैं।

[ads1]

एडीजी ने बताया कि इस मामले में 21 अभियुक्त नामजद थे, जिनमें से ज्ञान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री और शशिकांत दुबे को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत छह अभियुक्त एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। 11 अभियुक्तों की तलाश जारी है। वहीं दो अभियुक्त गुड्डन त्रिवेदी और सोनू जो महाराष्ट्र से पकड़े गए हैं, उन्हें रिमांड पर लेकर पुलिस यूपी आ रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *