Punjab News: शराब के ठेकों पर Action की तैयारी, नगर निगम ने लिया सख्त फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: नगर निगम (Municipal Corporation) द्वारा सी.एल.यू चार्जर्स (CLU Chargers) की वसूली के लिए महानगर के विभिन्न हिस्सों में स्थित शराब के ठेकों पर शिकंजा कसने का फैसला किया गया है, जिसके तहत सीलिंग की कार्रवाई करने की शुरूआत चंडीगढ़ रोड (Chandigarh Road) से की गई है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इस संबंध में जानकारी देते हुए जोन बी के ए टी पी हरविन्द्र सिंह हननी ने बताया कि जिन इलाकों में कमर्शियल चेंज ऑफ लेंड यूज की मंजूरी दी जा सकती है, वहां स्थित शराब के ठेकों को सी एल यू चार्जर्स की वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

Wine
Wine

लाखों की फीस की रिकवरी की गई

इनमें राहों रोड, बस्ती जोधैवाल चौक से लेकर नैशनल हाईवे के किनारे शेरपुर चौक तक, मोती नगर, सुभाष नगर, शक्ति नगर, गुरु अर्जुन देव नगर, चंडीगढ़ रोड के साथ लगते इलाक़ों में स्थित शराब के ठेके शामिल हैं, जिनमें से टिब्बा रोड के बाहर स्थित एक शराब के ठेके से लाखों की फीस की रिकवरी की गई है।

Punjab News
Punjab News

लेकिन बाकी शराब के ठेकों के मालिक न तो नोटिस का जवाब देने को तैयार हैं और न ही सी एल यू चार्जर्स जमा करवा रहे हैं, जिसके मद्देनजर शराब के ठेकों पर सीलिंग की कार्रवाई करने का फैसला किया गया है।

कार्रवाई की शुरूआत

इस कार्रवाई की शुरूआत चंडीगढ़ रोड स्थित शराब के ठेके से की गई है जिसके बाद बाकी एरिया में भी इस तरह की कार्रवाई करने के लिए फील्ड स्टाफ को बोला गया है, जिसके चलते नगर निगम को सी एल यू चार्जर्स के रूप में करीब डेढ़ करोड़ की रिकवरी होने का दावा ए टी पी द्वारा किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *