पंजाब सरकार ने कालोनाइजरों और बिल्डरों को दी बड़ी राहत, कल से ही लागू होगा ये बिल्डिंग प्लान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्थानीय निकाय ने जी +2, जी +3 और एस +4 स्तर पर अलग मंजिलों के लिए बिल्डिंग प्लान को अनुमति दी

डेली संवाद, चंडीगढ़
स्थानीय निकाय विभाग ने आज पंजाब म्युनिसिपल बिल्डिंग बायलॉज 2018 के तहत जी + 2, जी + 3 और एस + 4 अलग मंजिलों के लिए बिल्डिंग योजनाओं और इससे जुड़े संशोधनों को मंजूरी दे दी, जो अलग मंजिलों के लिए इजाजत प्रदान करते हैं। यह घोषणा करते हुए, स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि इस आदेश के संबंध में सभी यूएलबी को निर्देश जारी किए गए हैं और उन्हें तुरंत इसे लागू करने के लिए कहा गया है।

[ads2]

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राज्य के छोटे बिल्डरों को बड़ी राहत मिलेगी और इन बिल्डरों द्वारा भुगतान के जरिए विभाग विभिन्न शुल्कों के माध्यम से 60 करोड़ से अधिक प्राप्त करेगा। यह निश्चित रूप से राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ छोटे बिल्डरों को भी बढ़ावा देगा, जो कोविड-19 के कारण बड़े वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं।

बिल्डिंग बायलॉज 2018 के अनुसार मंजूरी दी

मोहिंद्रा ने कहा कि इस मामले पर सरकार के स्तर पर विचार किया गया और यह पाया गया कि कुछ यूएलबी दिनांक 02.07.19 को पत्र के चलते जी + 3 और एस + 4 की बिल्डिंग योजनाओं को मंजूरी नहीं दे रहे थे। इस संबंध में अब यह स्पष्ट किया गया है कि जी + 3 और एस + 4 बिल्डिंग प्लान पर कोई प्रतिबंध नहीं है और उन्हें 31.12.2019 को अधिसूचित संशोधनों सहित समय-समय पर संशोधित पंजाब म्युनिसिपल बिल्डिंग बायलॉज 2018 के अनुसार मंजूरी दी जाएगी।

इसके अलावा, मोहिंद्रा ने जी + 2 के संबंध में स्पष्ट किया कि जी + 2 पर कभी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था, जहां तक जी + 3 और एस + 4 का संबंध है, इन्हें लेकर बिल्डिंग बायलॉज बहुत स्पष्ट हैं। मोहिंद्रा ने यह भी कहा कि इन सभी मंजूरियों में बिल्डिंग बायलॉज का कोई उल्लंघन नहीं होगा और परियोजना को पंजाब रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

[ads1]

बिल्डर को परियोजना के लिए चेंज ऑफ लैंड यूज और लाइसेंस प्राप्त करना होगा और अलग मंजिल के निर्माण से पहले लेआउट प्लान को सक्षम अथॉरिटी से मंजूर करवाना होगा। बाहरी विकास शुल्क, सीएलयू शुल्क और प्रसंस्करण शुल्क समान रूप से लागू होंगे और यूएलबी / सरकार को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होना चाहिए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *