Punjab News: एक्टिवा सवार युवती की चेन झपटी, VISA लेने जा रही थी दफ्तर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आज दोपहर ट्यूशन मार्केट (Tuition Market) में एक्टिवा सवार युवती की बाइक सवार झपटमार ने चेन झपट ली। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। पीड़ित युवती का नाम ज्योति है। वह गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर ट्यूशन सेंटर मार्केट में जा रही थी।

Punjab News
Punjab News

वीजा लेने जा रही थी ट्यूशन मार्केट

जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ज्योति की मां आशा ने बताया कि उसकी बेटी का विदेश जाने के लिए वीजा लगा हुआ था।

आज वह वीजा लेने के लिए गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर जा रही थी। कुछ दूरी से एक बाइक सवार काली टोपी पहने युवक उसका पीछा कर रहा था। ट्यूशन मार्केट पहुंचने से पहले ही उक्त युवक ने उसकी चेन झपट ली।

डेढ़ तोले की थी चेन

आशा ने बताया कि उसकी बेटी के चेन करीब डेढ़ तोला की थी। झपटमार ने जब चेन छीनी तो इस दौरान उसकी बेटी की एक्टिवा का संतुलन भी खो गया। उनकी बेटी ने बदमाश का पीछा भी करने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया।

Punjab News
Punjab News

घटना स्थल पर थाना माडल टाउन की पहुंच पहुंची। ASI जसपाल सिंह ने कहा कि आरोपी को सीसीटीवी के आधार पर पकड़ लिया जाएगा। बदमाश ने सिर पर काले रंग की टोपी पहनी है। पुलिस कंट्रोल रुम भी सूचित कर दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *