गर्ल्स होस्टल में घुसकर आधी रात को लड़कियों के अंडरगारमेंट के साथ करता था घिनौनी हरकत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौर। आधी रात के बाद सोती हुई लड़कियों के कमरे में घुसकर उनके अंडरगारमेंट काट देने वाले सिरफिरे को महेश बाग कॉलोनी में रहने वाले दो लोगों ने पकड़ा है। बदमाश एक महीने में आठ से ज्यादा कॉलोनियों में यह हरकत कर चुका है। वह अकेली लड़कियों को ही टारगेट करता था। बदमाश क्षेत्र में गार्ड की नौकरी कर चुका है, इसलिए उसे पता था कि कहां गर्ल्स होस्टल हैं और कहां अकेली लड़कियां रहती हैं।

[ads2]

टीआई तहजीब काजी के मुताबिक, बदमाश श्रीकांत चतुर्वेदी है। सतना के खमरिया गांव का रहने वाला है। इंदौर में धन ट्राइडेंट बिल्डिंग में गार्ड है और यहीं रहता भी है। उसे महेश बाग में रहने वाले ड्राइवर रोशन भिलवारे और पड़ोसी संजय खरे ने रात 3 बजे पकड़ा। पहले उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हुए थे। आरोपी ने 2019 में भी एक गर्ल्स होस्टल में लड़कियों के कपड़े काट दिए थे।

आरोपी को देखते ही बच्ची चीख पड़ी

बदमाश शीतल नगर, सुमन नगर, स्वर्ण बाग कॉलोनी, रवि जागृति नगर, महेश बाग कॉलोनी, गुरु नगर सहित आठ कॉलोनियों में हरकत कर चुका है। चार केस में तो घटना के वक्त लड़कियां जाग चुकी थीं, जिन्होंने उसे फोटो देखकर पहचान लिया। 17 जून को भी एक कमरे में घुसा तो 15 वर्षीय बच्ची की नींद खुलने से वह भाग गया था। थाने में आरोपी को देखते ही बच्ची चीख पड़ी थी।

[ads1]

कैंची अड़ाकर कहा था कि मार डालूंगा

बदमाश एक दिन पहले रवि जागृति नगर में रहने वाले यशवंत मेवाड़ा के घर घुसा था। यशवंत की मां रामदेवी ने बताया कि रात 3 बजे मोबाइल गिरने की आवाज से नींद खुली, लेकिन कोई नहीं दिखा तो सो गई थीं। फिर 3.45 बजे देखा तो बदमाश उनके पैर के पास खड़ा था। वृद्धा चीखी तो दरांता और कैंची गले पर रखकर बोला कि चिल्लाई तो खत्म कर दूंगा।

अवैध निर्माण से चलती है अवैध वसूली, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *