Punjab News: पंजाब के इस मशहूर ‘बाबा’ की खुल गई पोल!

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से बड़ी खबर है। यहां योगी सत्यनाथ उर्फ जसवंत सिंह उर्फ चेतराम और रोहिणी गर्ग पर थाना सराभा नगर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

पुलिस ने यह मामला आरोपियों की तरफ से हिन्दू धर्म के अनुयायियों को भ्रमित करने, धार्मिक चिन्ह ओम को पांवों पर अंकित कर बेअदबी करने व अलग-अलग नामों से आई.डी. प्रूफ तैयार करने के आरोपों के तहत दर्ज किया है।

FIR
FIR

चेतराम राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ का रहने वाला

योगी सत्यनाथ उर्फ जसवंत सिंह उर्फ चेतराम राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ का रहने वाला है। वहीं दूसरी आरोपी महिला रोहिणी गर्ग लुधियाना के राजगुरु नगर की रहने वाली है।

पुलिस ने यह मामला कर्मकांडी ब्राह्मण सभा संगरूर के अध्यक्ष शिकायतकर्त्ता साहिल शर्मा पुत्र नरेश शर्मा की तरफ से उक्त आरोपियों के खिलाफ हिन्दू धर्म की भावनाएं आहत करने के पुलिस के समक्ष रखे सबूतों के आधार पर दर्ज किया है।

भ्रमित कर पैसे बटोरता

शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी योगी सत्या नाथ हनुमानढ़ (राजस्थान) खुद को नाथ संप्रदाय से संबंधित बताकर सनातन धर्म के अनुयायियों को भ्रमित कर पैसे बटोरता है। सत्यनाथ खुद को अविवाहित बताकर शादीशुदा और गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहा है।

Punjab News
Punjab News

इसके प्रमाण उसके बेटे की शादी के कार्ड में उसके अंकित नाम से मिलते है कि वह शादीशुदा है। योगी सत्यनाथ ने राजस्थान व पंजाब के लुधियाना सहित अन्य स्थलों पर अपने नाम बदल-बदल कर आपने आई.डी. प्रूफ तैयार करवाए हुए हैं।

सनातन धर्म के धार्मिक भावनाएं आहत हुई

दूसरी आरोपी रोहिणी गर्ग ने योगी सत्यनाथ के पावों पर हिन्दू धर्म के धार्मिक चिन्ह चंदन से अंकित करने में मदद की है। आम शख्स की तरफ से पांवों पर अंकित धार्मिक चिन्ह की बेअदबी करने से सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

थाना सराभा नगर की पुलिस ने ए.सी.पी. पश्चिमी की तरफ से की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *