कोरोना का कहर जारी, जालंधर में आज 19 नए मरीज मिले, 24 घंटे में 3 की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 29 Jul 2020

कोरोना का कहर जारी, जालंधर में आज 19 नए मरीज मिले, 24 घंटे में 3 की मौत

कोरोना का कहर जारी, जालंधर में आज 19 नए मरीज मिले, 24 घंटे में 3 की मौत

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में कोरोना का कहर मौत बनकर बरस रहा है पिछले 24 घंटो मे कोरोना ने अब तक सबसे विकराल रूप धारण कर सूबे मे पिछले 24 घंटे में 23 लोगों को मौत हो गई। वहीं सूबे पिछले 24 घंटे में 614 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। सिर्फ पांच दिनों में ही पंजाब में 68 लोगों की मौत हो चुकी है और 2749 नए मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब मरने वालों को आंकड़ा 349 पहुंच गया है।

[ads2]

जालंधर में बुधवार काे काेराेना के 19 नए केस आए हैं। इसके साथ ही जिले में काेराेना मरीजाें की कुल संख्या बढ़कर 2137 हो गई है। इससे पहले मंगलवार को जालंधर में 3 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। इनमें एक महितपुर में रहने वाली 45 की महिला को मंगलवार को सुबह सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया था। करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। ट्रूनेट से टेस्ट करने पर उसे कोरोना होने की पुष्टि हुई।

इसी तरह जनता कॉलोनी में रहने वाली 64 साल की महिला को 25 जुलाई को पठानकोट रोड स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसे कोरोना की पुष्टि होने के बाद सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसको बुखार की समस्या भी था। वहीं अलावलपुर में रहने वाले 55 साल के किसान को सांस लेने में दिक्कत तथा बुखार की समस्या से तबीयत बिगडऩे पर सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में रेफर किया गया। मरीज की मंगलवार को वहां मौत हो गई।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, देखें LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *