RSS के कार्यकर्ता ने PUBG खेलने से रोका, तो बेटे ने उठाया खतरनाक कदम, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 30 Jul 2020

RSS के कार्यकर्ता ने PUBG खेलने से रोका, तो बेटे ने उठाया खतरनाक कदम, पढ़ें पूरा मामला

RSS के कार्यकर्ता ने PUBG खेलने से रोका, तो बेटे ने उठाया खतरनाक कदम, पढ़ें पूरा मामला

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में आरएसएस के पदाधिकारी को अपने बेटे को PUBG गेम खेलने से रोकना घातक साबित हो गया। पबजी खेलने से रोकने से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुदकुशी कर ली। बेटे ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं बहुत बुरा हूं।

[ads2]

PUBG गेम कितना खतरनाक है, इस सुसाइड से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के बस्ती शेख निवासी चंद्रशेखर के बेटे मनिक शर्मा ने उन्ही की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मनिक शर्मा बीबीए का छात्र था, जो PUBG गेम बहुत खेलता था। पिता चंद्र शेखर उसे पबजी (PUBG) गेम खेलने से रोकते थे।

पिता ने कहा पढ़ाई करो, तो बेटा मोबाइल में रहता था बिजी

बड़ा बाजार में केमिस्ट की दुकान चलाने वाले चंद्रशेखर का बेटा मानिक डीएवी कॉलेज का छात्र था। पढ़ाई में कमजोर मानिक मोबाइल पर पबजी गेम खेलने का शौकीन था। पिता ने मोबाइल तोड़ दिया तो उसने जान देने जैसा खौफनाक कदम उठा डाला। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आरएसएस के कार्यकर्ता भी हैं।

मानिक के पिता ने बताया कि उनका बेटा हर वक्त मोबाइल में ही लगा रहता था। इस वजह से पढ़ाई में भी उसके नंबर कम आए थे। वह डीएवी कॉलेज से बीकॉम कर रहा था। इस बार फाइनल ईयर था, इसीलिए वह उसे पढ़ाई के लिए कहते थे। वीरवार सुबह भी उन्होंने उसे पढ़ाई करने के लिए कहा था लेकिन वह मोबाइल लेकर यहां-वहां जाता रहता था। उन्होंने कहा कि वह मोबाइल में पब्जी गेम खेलता था। इस वजह से उन्होंने उसका मोबाइल तोड़ दिया था। बाद में वह उनका ही मोबाइल लेकर उसमें खेलने लगा था।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, देखें LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *