जालंधर, लुधियाना समेत पंजाब के पांच शहरों में कोरोना को लेकर होगा बड़ा सर्वे, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 30 Jul 2020

जालंधर, लुधियाना समेत पंजाब के पांच शहरों में कोरोना को लेकर होगा बड़ा सर्वे, जाने वजह

जालंधर, लुधियाना समेत पंजाब के पांच शहरों में कोरोना को लेकर होगा बड़ा सर्वे, जाने वजह

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड टैस्ट के नतीजे भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब की तरफ से प्रशासनिक सुधारों विभाग के साथ समझौता किया गया है जिसके अंतर्गत आई.सी.एम.आर. पोर्टल पर लैबों द्वारा नतीजे अपडेट करने के बाद टैस्ट के नतीजे एस.एम.एस के ज़रिये लोगों को भेजे जाते हैं।

[ads2]

यहाँ जारी एक प्रैस बयान में इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रशासनिक सुधारों विभाग की तरफ से टैस्ट रिपोर्टों के नतीजे एस.एम.एस. के द्वारा भेजे जा रहे हैं। प्रशासनिक सुधारों विभाग की टीम ने आईसीएमआर के साथ तालमेल किया है और लैबों के द्वारा पोर्टल पर नतीजों को अपडेट करने के बाद अपना टैस्ट करवाने वाले व्यक्तियों को संदेश के द्वारा सूचित किया जा रहा है।

टैस्ट के नतीजे एस.एम.एस के ज़रिये 

संदेश भेज कर सूचित करने की उक्त प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और अब तक 1.37 लाख लोगों को एस.एम.एस. के द्वारा नतीजे प्राप्त हुये हैं। यह पहल व्यक्तियों को समय पर टैस्ट के नतीजों संबंधी सूचित करने को यकीनी बनाने के लिए की गई है। कंटेनमैंट ज़ोनों /हॉट -सपॉट में सैरो -सर्वे संबंधी विवरण देते हुये उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 5 जि़लों में सर्वे करने की योजना बनाई है, जिसके अंतर्गत टीमों की पहचान के लिए गई है।

उन्होंने कहा कि पाँच जि़लोंं (अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर) में से हर जिले में सर्वेक्षण वाले स्थानों पर 250 व्यक्तियों के नमूने लिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि सिविल सर्जनों को जिला स्तरीय लैब स्थापित करने और हर लैब की प्राथमिक ज़रूरतों के अनुसार साजो-समान का प्रबंध करने की हिदायतें जारी की गई हैं।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, देखें LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *