दशमेश नगर में अवैध कालोनी में अवैध निर्माण, AAP नेता ने BJP पार्षद पर लगाए सनसनीखेज आरोप, शिकायत के बाद मेयर-कमिश्नर मौन, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 31 Jul 2020

दशमेश नगर में अवैध कालोनी में अवैध निर्माण, AAP नेता ने BJP पार्षद पर लगाए सनसनीखेज आरोप, शिकायत के बाद मेयर-कमिश्नर मौन, जाने वजह

दशमेश नगर में अवैध कालोनी में अवैध निर्माण, AAP नेता ने BJP पार्षद पर लगाए सनसनीखेज आरोप, शिकायत के बाद मेयर-कमिश्नर मौन, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में अवैध कालोनियों का धंधा खूब फलफूल रहा है। इसी क्रम में जिस कालोनी को मंत्री रहते नवजोत सिद्धू ने रुकवाया था, उसी अवैध कालोनी में अब अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण किया जा रहा है। यही नहीं, कालोनी तो अवैध रूप से काटी ही गई, उसमें अवैध रूप से घर, दुकान और गोदाम बनाए जा रहे हैं।

[ads2]

हैरानी की बात तो यह है कि मौजूदा पार्षद वरेश मिंटू ने इसकी कई बार शिकायत भी की। अब पार्षद पर ही एक पूर्व पार्षद ने यह आऱोप लगाकर सनसनी फैला दी है कि पार्षद ने शिकायत के बाद मोटा पैसा लेकर मुंह बंद कर लिया। हालांकि पार्षद वरेश मिंटू ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

मुंह बंद करने के लिए पैसा वसूला

दशमेश नगर इलाके में पूर्व पार्षद दर्शन लाल भगत के घर के सामने अवैध कॉलोनी काटी गई है। कोरोना के चलते कर्फ्यू के दौरान इस अवैध कालोनी में अवैध रूप से कई निर्माण भी हो गई। अब दर्शन लाल भगत ने यह कह कर सनसनी फैला दी है कि पार्षद वरेश मिंटू ने पहले इस कालोनी की शिकायत की, बाद में मुंह बंद करने के लिए पैसा वसूला। द्रर्शनलाल ने कहा कि उन्होंने न तो कोई शिकायत की है और न ही अवैध कालोनी से उन्हें कोई लेना-देना है।

दशमेश नगर में अवैध कालोनी में अवैध निर्माण, AAP नेता ने BJP पार्षद पर लगाए सनसनीखेज आरोप, शिकायत के बाद मेयर-कमिश्नर मौन, जाने वजह

दर्शनलाल भगत के सनसनीखेज आरोप को भाजपा पार्षद वरेश मिंटू ने सिरे से खारिज कर दिया है। वरेश मिंटू ने कहा है कि उन्होंने इस कॉलोनी की शिकायत मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर से की थी। यहां तक की पहले हाउस की बैठक में भी इसकी बात रखी थी। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। मिंटू ने कहा अभी भी कमिश्नर को उन्होंने इसकी शिकायत की है।

इसकी जांच करवाएंगे – एसटीपी

नगर निगम के एसटीपी परमपाल सिंह ने कहा है कि इसकी जांच करवाई जाएगा। वेस्ट हलके के दशमेश नगर के इंस्पैक्टर से रिपोर्ट मांगेंगे। अवैध कालोनी अगर कटी है तो इंस्पैक्टर और संबंधित एटीपी से रिपोर्ट लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वहां कोई अवैध निर्माण हो रहा है, तो उसे तत्काल रुकवाएंगे।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *