दरवाजा तोड़कर घुसे कमिश्नर, महिला IAS अफसर को जमकर पीटा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 03 Aug 2020

दरवाजा तोड़कर घुसे कमिश्नर, महिला IAS अफसर को जमकर पीटा, जाने वजह

दरवाजा तोड़कर घुसे कमिश्नर, महिला IAS अफसर को जमकर पीटा, जाने वजह

मुजफ्फरनगर। बिहार कैडर की आईएएस पत्नी पर पति ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। गला दबाते हुए जाने से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपित पति गुरुग्राम के रीजनल लेबर कमिश्नर राजीव नयन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नई मंडी कोतवाली निवासी व वशिष्ठ हॉस्पिटल के निदेशक डा. वागीश चंद शर्मा की बेटी शैलजा शर्मा बिहार कैडर की आईएएस हैँ और वर्तमान में पटना में संयुक्त सचिव पथ निर्माण विभाग हैं। शैलजा सहरसा जिले की डीएम भी रह चुकी हैं। वह 2013 कैडर की आइएएस हैं और उसी साल उनकी शादी क्लास वन अफसर दिल्ली के मुखर्जीनगर निवासी राजीव नयन के साथ हुई थी।

[ads2]

इनकी चार साल की बेटी है। पति-पत्नी में तीन साल से विवाद चल रहा है। शैलजा के मुताबिक राजीव के किसी युवती से अवैध संबंध हैं। तीन दिन पूर्व शैलजा पिता के घर मुजफ्फरनगर आई हैं। आरोप है कि रात राजीव यहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए जबरन दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। न खोलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और शैलजा से मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

आरोप है कि पिता व अन्य स्वजनों के साथ भी मारपीट की। शैलजा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजीव नयन को हिरासत में ले लिया। मामला आइएएस से जुड़ा होने के कारण पुलिस के तमाम अधिकारी शैलजा के घर पहुंचे और बातचीत की। करीब चार बजे शैलजा शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने का प्रयास समेत कुछ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति राजीव नयन को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद राजीव को जेल भेज दिया गया है।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *