खुलासा : दीपर्वा लाकड़ा के समय दशमेश नगर में कटी अवैध कालोनी, अब नए कमिश्नर करुणेश शर्मा चलवाएंगे बुलडोजर, इंस्पैक्टर से रिपोर्ट तलब, कांग्रेसी नेताओं का लगा है पैसा, कई अधिकारियों ने लाखों खाए

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 03 Aug 2020

खुलासा : दीपर्वा लाकड़ा के समय दशमेश नगर में कटी अवैध कालोनी, अब नए कमिश्नर करुणेश शर्मा चलवाएंगे बुलडोजर, इंस्पैक्टर से रिपोर्ट तलब, कांग्रेसी नेताओं का लगा है पैसा, कई अधिकारियों ने लाखों खाए

खुलासा : दीपर्वा लाकड़ा के समय दशमेश नगर में कटी अवैध कालोनी, अब नए कमिश्नर करुणेश शर्मा चलवाएंगे बुलडोजर, इंस्पैक्टर से रिपोर्ट तलब, कांग्रेसी नेताओं का लगा है पैसा, कई अधिकारियों ने लाखों खाए

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट हलके में अवैध कालोनी काटकर नगर निगम को लाखों रुपए की चपत लगाई गई है। इस पूरे खेल में नगर निगम के इंस्पैक्टर से लेकर कुछ बड़े अधिकारी और कुछ दलाल टाइप के स्थानीय नेता शामिल हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस पूरे खेल को मेयर जगदीश राजा को भी पता है, लेकिन कार्यवाही नहीं की जा रही है। अब नगर निगम के नए कमिश्नर करुणेश शर्मा इस कालोनी पर बुलडोजर चलवाने के मूड़ में हैैं।

[ads2]

दशमेश नगर में जिस वक्त ये अवैध कालोनी काटी गई थी, उस वक्त नगर निगम में दीपर्वा लाकड़ा कमिश्नर थे। वरेश मिंटू की शिकायत पर भी लाकड़ा और मेयर ने कार्यवाही नहीं की। लेकिन अब नगर निगम में नए कमिश्नर आ गए हैं। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद इस मामले को नए कमिश्नर करुणेश शर्मा ने गंभीरता से लिया है। जिससे इस पूरे मामले की एसटीपी परमपाल सिंह से रिपोर्ट मांगी गई है।

कुछ नेताओं का इस कालोनी में पैसा लगा है

हालांकि कांग्रेस के ही कुछ नेताओं का इस कालोनी में पैसा लगा है, जिससे कुछ नेता इस कालोनी पर कार्यवाही नहीं होने देना चाहते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि मेयर जगदीश ऱाजा चाहते हैं कि इस कालोनी पर कार्यवाही हो, लेकिन कांग्रेसी नेताओं के दबाव में पिछले कमिश्नर कुछ नहीं कर सके। चर्चा तो यह है कि कालोनाइजरों ने स्थानीय नेताओं समेत अधिकारियों को लाखों रुपए खिलाए हैं।

इस पूरे खेल को खुद भाजपा के नेता वरेश मिंटू ने उजागर किया था, लेकिन बाद में पता नहीं किस दबाव में वरेश मिंटू ने भी चुप्पी साध ली। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पूर्व पार्षद और आम आदमी पार्टी के नेता दर्शन लाल भगत के घर के ठीक सामने यह अवैध कालोनी काटी गई, लेकिन भगत और मिंटू एक दूसरे पर कालोनाइजर से लाखों रुपए लेने का आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *