UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह ने किया टॉप, देखें सूची

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 478 शब्द|📅 04 Aug 2020

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह ने किया टॉप, देखें सूची

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह ने किया टॉप, देखें सूची

नई दिल्ली। UPSC Civil Services Examination 2019 result : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है। कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। यूपीएससी ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है। इनमें 91 जनरल, 9 ईडब्ल्यूएस, 71 ओबीसी, 8 एससी, 3 एसटी कैटेगरी के हैं। 11 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनका रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है।

[ads2]

टॉपरों की लिस्ट (रैंक वाइज)

  • 1 प्रदीप सिंह
  • 2 जतिन किशोर
  • 3 प्रतिभा वर्मा
  • 4 हिमांशु जैन
  • 5 जयदेव सी एस
  • 6 विशाखा यादव
  • 7 गणेश कुमार भास्कर
  • 8 अभिषेक सारफ
  • 9 रवि जैन
  • 10 संजिता मोहपात्रा
  • 11 नूपुर गोयल
  • 12 अजय जैन
  • 13 रौनक अग्रवाल
  • 14 अनमोल जैन
  • 15 भौंसले नेहा प्रकाश
  • 16 गुंजन सिंह
  • 17 स्वाति शर्मा
  • 18 लविश ओर्डिया
  • 19 श्रेष्ठा अनुपम
  • 20 नेहा बनर्जी

इसे भी पढ़ें : डेली संवाद के संपादक अशोक सिंह भारत LIVE : अयोध्या की सभी सीमाएं सील, SPG ने संभाला मोर्चा, कल PM करेंगे भूमि पूजन, पढ़ें पूरा शेड्यूल

आपको बता दें कि यूपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे। इनके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते मार्च में इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद इंटरव्यू 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित किए गए। इसके लिए आयोग ने उम्मीदवारों को इंटरव्यू में आने-जाने के लिए विमान के किराए का भुगतान करने का फैसला किया। कोविड-19 के कारण ट्रेन सेवा पूरी तरह शुरू नहीं हो पाने के कारण यह फैसला किया गया थी।

चयनित उम्मीदवारों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई वैकेंसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। वैकेंसी का ब्योरा इस प्रकार है –

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह ने किया टॉप, देखें सूची

अगर आप भी कर रहे हैं तैयारी, तो कर सकते हैं फोन

अगर किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा या भर्ती से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना है तो वह यूपीएससी कैंपस परिसर में वर्किंग डेज पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जाकर जानकारी हासिल कर सकता है। इसके अलावा सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच 23385271 / 23381125 / 23098543 पर फोन करके भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

[ads1]

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *