डेली संवाद के संपादक अशोक सिंह भारत LIVE : अयोध्या में PM मोदी की होगी 11:30 लैंडिंग, 2:20 पर विदाई, जाने मिनट टू मिनट प्रोग्राम

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 04 Aug 2020

डेली संवाद के संपादक अशोक सिंह भारत LIVE : अयोध्या में PM मोदी की होगी 11:30 लैंडिंग, 2:20 पर विदाई, जाने मिनट टू मिनट प्रोग्राम

डेली संवाद के संपादक अशोक सिंह भारत LIVE : अयोध्या में PM मोदी की होगी 11:30 लैंडिंग, 2:20 पर विदाई, जाने मिनट टू मिनट प्रोग्राम

अशोक सिंह भारत
संपादक, डेली संवाद, अयोध्या से लाइव

डेली संवाद के संपादक अशोक सिंह भारत LIVE : अयोध्या में PM मोदी की होगी 11:30 लैंडिंग, 2:20 पर विदाई, जाने मिनट टू मिनट प्रोग्राम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचेंगे. राम की नगरी इस ऐतिहासिक मौके के लिए सज कर तैयार है, सारी सजावट और भूमि पूजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. सुरक्षा का खास प्रबंध किया गया है, साथ ही कोरोना संकट के कारण गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है. पीएम मोदी अपने अयोध्या दौरे पर करीब 3 घंटे तक रहेंगे, जिसमें मंदिर दर्शन, पूजा अर्चना कार्यक्रम शामिल हैं।

[ads2]

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम

  • 5 अगस्त सुबह करीब 9.35 दिल्ली से प्रस्थान
  • 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
  • 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान
  • 11:30 बजे अयोध्या के साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग
  • 11:40 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचकर 10 मिनट तक दर्शन-पूजन
  • 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम
  • 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन
  • 12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण
  • 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ
  • 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना
  • 02:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान
  • 02:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर
  • लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी कई बार जनसभा करने के लिए अयोध्या आए हैं, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए हैं. अब जब वो यहां आ रहे हैं तो सीधा मंदिर की नींव रखने के लिए ही आ रहे हैं. कोरोना संकट के कारण इस कार्यक्रम में काफी सख्ती बरती जाएगी, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क पहनना और लगातार सैनिटाइजेशन किया जाना है।

ये गणमान्य भी रहेंगे मौजूद

भूमि पूजन के कार्यक्रम के दौरान एक मंच बनाया जाएगा, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी पटेल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर ट्रस्ट के नृत्यगोपाल दास मौजूद रहेंगे. इसके अलावा कुल 175 विशिष्ट लोगों को न्योता भेजा गया है, जो कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

[ads1]

भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी न्योता भेजा गया है, साथ ही अन्य प्रमुख संतों को बुलाया गया है. सभी को मंगलवार रात तक ही अयोध्या पहुंचना होगा. मंगलवार को ही अयोध्या की सीमाएं सील कर दी जाएंगी. ट्रस्ट के पास इस खास मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों, मंदिरों और पवित्र स्थानों की मिट्टी, नदियों का जल पहुंचा है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *