धमाके से दहल उठा बेरूत, अब तक 78 लोगों की मौत, लेबनान में एमरजेंसी लागू

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 05 Aug 2020

धमाके से दहल उठा बेरूत, अब तक 78 लोगों की मौत, लेबनान में एमरजेंसी लागू

धमाके से दहल उठा बेरूत, अब तक 78 लोगों की मौत, लेबनान में एमरजेंसी लागू

बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुए धमाके में 78 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में लगभग चार हजार लोगों के घायल होने की भी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. लेबनान के राष्ट्रपति ने बेरूत में दो हफ्ते के लिए एमरजेंसी लागू कर दिया है. राष्ट्रपति ने कैबिनेट की आपात बैठक भी बुलाई है।

[ads2]

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री ने 78 लोगों की मौत और करीब चार हजार लोगों के घायल होने की जानकारी दी है. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने कहा है कि बंदरगाह में 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट का विस्फोट हुआ।

विस्फोट शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुआ

लेबनान की न्यूज एजेंसी एनएनए और सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि यह विस्फोट शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुआ. वहीं एक सूत्र ने कहा कि इस क्षेत्र में केमिकल रखे गए थे. सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा साझा किए गए फुटेज में बंदरगाह से धुआं निकलता दिख रहा, जिसके बाद एक बड़ा विस्फोट हुआ।

[ads1]

समाचार एजेंसी एएफपी ने लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से 73 लोगों की मौत और 3700 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घायलों की संख्या बहुत अधिक है. यूएन के प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि धमाका किस वजह से हुआ ये स्पष्ट नहीं है. यूएन के किसी भी कर्मचारी के घायल होने की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे पास इस बारे में जानकारी नहीं है कि क्या हुआ है और इसके कारण क्या हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *