प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ गूंजा माईहीरां गेट, “मोदी के भंडारी ने माहिरा गेट को बनाया मिनी अयोध्या”

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 05 Aug 2020

प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ गूंजा माईहीरां गेट, "मोदी के भंडारी ने माहिरा गेट को बनाया मिनी अयोध्या"

प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ गूंजा माईहीरां गेट, "मोदी के भंडारी ने माहिरा गेट को बनाया मिनी अयोध्या"

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ केडी भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व पार्षद अश्विनी भंडारी, पूर्व पार्षद सरदार कमलजीत सिंह बेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलजीत प्रिंस, पंजाब प्रधान अशोक सरीन, जिला उपप्रधान भगवंत प्रभाकर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने माहिरा गेट में प्रभु श्री राम के जयकारे और भजन की गूंज के साथ सभी लोगों को प्रसाद स्वरुप लड्डू वितरित किए।

[ads2]

इस दौरान केडी भंडारी ने कहा कि आज पूरे हिन्दुस्तान के लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज भारत के लिए बहुत ही गर्व का समय है।

प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ गूंजा माईहीरां गेट, "मोदी के भंडारी ने माहिरा गेट को बनाया मिनी अयोध्या"

प्रभु श्री राम के नाम के जयकारे लगाए

इस मौके पर सभी लोगों द्वारा प्रभु श्री राम के नाम के जयकारे लगाए गए इस दौरान बजरंग दल नेता योगेश धीर भी अपने साथियों सहित शामिल हुए पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने अपने सभी साथियों सहित शहर वासियों को इस ऐतिहासिक मौके पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है और हम सभी अपने-अपने घरों में आज शाम को दीपमाला कर भव्य तरीके से मनाएंगे।

[ads1]

जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी शहर वासियों को आज के इस ऐतिहासिक दिन पर हार्दिक बधाई दी इस मौके पर हैप्पी दीवान, जोगिंदर बहल, विजय चड्डा, जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, कुलवंत शर्मा, टिकू सहगल, दिनेश खन्ना, सीनियर भाजपा नेता अनुज शारदा, जय महेंद्रु, अभिमन्यु भाई, नितिन खेड़ा, अनुपम शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *