जालंधर में MLA राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, परगट सिंह और बावा हैनरी के दफ्तर के सामने नारेबाजी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 07 Aug 2020

जालंधर में MLA राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, परगट सिंह और बावा हैनरी के दफ्तर के सामने नारेबाजी, जाने वजह

जालंधर में MLA राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, परगट सिंह और बावा हैनरी के दफ्तर के सामने नारेबाजी, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
जहरीली शराब से हुई मृत्यु को लेकर कांग्रेस विधायकों के खिलाफ पंजाब युवा भाजपा ने प्रदर्शन किया। जालंधर शहरी युवा भाजपा ने अनुशासन के साथ कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, बावा हैनरी और परगट सिंह के खिलाफ जिला प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व मे धारा 144 की पालना कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

[ads2]

केंद्रीय विधानसभा से कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी के दफ़्तर के बाहर धरने में पंजाब युवा भाजपा उप-प्रधान व इन धरने प्रदर्शनों के जालंधर लोकसभा प्रभारी एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की, युवा भाजपा प्रधान बलजीत प्रिंस, संकुल महाजन, अभी सिक्का, तलविंदर सिंह शेरू ने प्रदर्शन किया।

विधायक बावा हैनरी के दफ़्तर के बाहर सन्नी दुआ, शिवम चोपड़ा, अनुपम, नीरज जस्सल, किरणदीप रंधावा ने प्रदर्शन किया। विधायक परगट सिंह के खिलाफ पंजाब युवा भाजपा के स्पोर्ट्स को-इंचार्ज साहिल शर्मा, पंजाब मीडिया को-इंचार्ज अर्जुन त्रेहन, दिनेश शर्मा, नरेश वालिया, अरुण मल्होत्रा ने प्रदर्शन किया। वैस्ट के विधायक सुशील रिंकू के खिलाफ पंकज सरंगल, पूर्व युवा भाजपा जिला प्रधान संजीव शर्मा मनी, राहुल चोपड़ा, यजित हुरिया व हनी शर्मा ने अनुशासित तरीक़े से रोष जताया।

नरसंघार पर गहरा दुःख प्रकट किया

इस अवसर पर पंजाब युवा भाजपा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने इस नरसंघार पर गहरा दुःख प्रकट कर कहा ज़हरीली शराब मामला हादसा नही कांग्रेस नेताओं की मिलीभगत की वजह से हुआ हत्याकांड है। जिसके ज़िम्मेवार पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह है। क्योंकि उनके नेतृत्व वाली पुलिस एवं एक्साइज विभाग के अधिकारी नशा तस्करों पर ठोस कारवाई नहीं कर रहे हैं।

[ads1]

जिला प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस ने कहा पंजाब से नशों को ख़त्म करने को लेकर गुटका साहिब की झूठी सौगंध खाने वालों के राज मे रोज पंजाब के नौजवान नशो की ओवरडोज़ से मर रहे है और पंजाब सरकार नशा रोकने मे पूर्ण रूप से विफल हो गयी है।इस समय पंजाब मे सरकार से ज्यदा माफिया राज चल रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *