पंजाब में 323 पदों पर मैडीकल अधिकारियों की भर्ती के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 07 Aug 2020

पंजाब में 323 पदों पर मैडीकल अधिकारियों की भर्ती के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू, पढ़ें

पंजाब में 323 पदों पर मैडीकल अधिकारियों की भर्ती के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू, पढ़ें

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड -19 महामारी के दौरान माहिरों की कमी पूरा करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की तरफ से रेगुलर आधार पर मैडीकल अधिकारियों (माहिरों) के 323 पदों की भर्ती इंटरव्यू के द्वारा की जायेगी।

[ads2]

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के साथ-साथ कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अस्पतालों में माहिरों के खाली पदों को पूरा करने की तरफ विशेष ध्यान दे रही है जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समय स्वास्थ्य विभाग में माहिरों की सख्त ज़रूरत है जिससे वह कोरोना वायरस स्थिति को प्रभावशाली ढंग से रोक लगा सकें।

इन पदों पर भर्ती

भर्ती सम्बन्धी विवरण देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 37 एनैसथीसिया, 4 ई.एन.टी., 44 जनरल सजऱ्री, 25 गायनीकोलोजी, 56 मैडिसन, 6 ओपथलैमोलोजी, 4 आरथोपीडिक्स, 4 पैथोलोजी, 83 पीडियाट्रिकस, 1 सायकेटरी, 45 रेडीओलौजी, 7 स्किन और वी.डी और 7 टी.बी एंड चैस्ट की माहिर डाक्टरों के पदों की भर्ती इंटरव्यू के द्वारा की जायेगी।

[ads1]

सिद्धू ने बताया कि इन पदों के लिए 470 आवेदकों ने आवेदन किया है जबकि इन योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाईन आवेदन-पत्र माँगे गए थे। उन्होंने आगे कहा कि अब नये चुने गए उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पैटर्न अनुसार वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि मैडिसन और टी.बी एंड चैस्ट की इंटरव्यू 8 अगस्त और एनैसथीसिया और रेडीओलौजी की इंटरव्यू 9 अगस्त को डायरैक्टोरेट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवार कल्याण भवन, सैक्टर -34 -ए, चण्डीगढ़ में की जायेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *