Jalandhar News: पठानकोट बाईपास पर ड्राइवर ने फुटपाथ पर खाना खा रहे लोगों को कुचला, 2 की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर के पठानकोट बाईपास पर ड्राइवर ने लोगों को कुचला। जालंधर में बीती रात 11.30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

जानकारी के अनुसार, जालंधर के पठानकोट बाईपास पर शुक्रवार रात खाना खाने बैठे दो युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने कुचल दिया। उनके पास बैठे दो युवक घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मरने वाले युवक फुटपाथ पर खाना खाने लगे थे।

मरने वालों का नहीं मिला पहचान पत्र

लेकिन टक्कर लगने के बाद उन्हें खाने का मौका भी नहीं मिला। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद एक युवक कई फीट दूर जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स मौके पर पहुंच गई।

Jalandhar News
Jalandhar News

थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो चालक हरियाणा निवासी शुभम को हिरासत में लिया है। पुलिस को युवकों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

पठानकोट से सामान छोड़ कर आ रहा था बौलेरो चालक वापस

इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक पठानकोट में सामान छोड़कर लौट रहा था। उसे जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित टैगोर अस्पताल जाना था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

शवों को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। मृतक दोनों युवक मजदूर थे। हादसा इतना भयानक था कि लोगों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने दो वाहनों को भी टक्कर मार दी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *