राम और परशुराम में तात्विक रूप से कोई भेद नहीं, रोम की बात करने वाले भी अब राम-राम चिल्लाने लगे : योगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। शनिवार को कई अहम विधेयक पास कराने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ब्राह्मण सियासत पर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पुराना क़िस्से का ज़िक्र किया। साथ ही कहा कि राम और परशुराम में तात्विक रूप से कोई भेद नहीं है। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा (Up Assembly) शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है।

[ads2]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फिर से समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। ये वे ही लोग हैं, जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। जो लोग आज जातिवाद का नारा लगा रहे हैं, जब सत्ता में आते हैं तो कन्नौज के नीरज मिश्रा नाम के बीजेपी के कार्यकर्ता का सिर काटकर घुमाते हैं और उस शर्मनाक घटना के बाद भी जनता से माफी नहीं मांगते हैं। ये वही लोग हैं जो तिलक और तराजू की बात कर इस समाज को बार-बार गाली देते थे।

सीएम योगी ने कहा कि राम और परशुराम में तात्विक रूप से कोई भेद नहीं है। दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं। ये केवल बुद्धि का भेद है। जहां बुद्धि का स्तर संकीर्ण और छोटा होता है वे लोग भ्रम में पड़ते हैं। लेकिन तात्विक रूप से शास्त्र ने कोई भेद नहीं माना है। सीएम ने इस दौरान तुलसीदास द्वारा रचित धनुष प्रसंग का जिक्र किया और कहा कि अगर इन लोगों ने राम और परशुराम को समझा होता तो ऐसा नहीं करते।

रोम की बात करनेवाले भी अब राम-राम चिल्लाने लगे

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गणेश चतुर्थी की बधाई के साथ अपना संबोधन शुरू किया। हम सबके लिये ये गौरव का विषय है कि 492 वर्षों से चला आ रहा विवाद ख़त्म हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की ताक़त का कुछ लोगों तो अंदाज़ा नहीं था। कुछ लोगों की कुंठा उनकी बातों में निकल रही है।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1297122333824434181

गृह मंत्री ने कश्मीर की धारा 370 को हटा दिया। इसके ठीक एक साल बाद इतने सालों पुराना राम मंदिर विवाद माननीय मोदी जी और गृह मंत्री ने ख़त्म कर दिया। रोम की बात करनेवाले भी अब राम-राम चिल्लाने लगे हैं। वो लोग अब जान गए हैं कि यूपी मे अब राम नाम से ही वैतरणी पार होनी है।

आम आदमी पार्टी पर किया तंज

इस दौरान सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने कोरोना पर प्रदेश का आंकड़ा पेश किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में ये महामारी फैली हुई है। अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। हम लोगों को भी मजबूरी में संक्रमण रोकने के लिए लोगों का आस्था को भी रोकना पड़ता है। लोग सहयोग कर रहे है। हमें इस बात की ख़ुशी है। इस दौरान योगी ने आम आदमी पार्टी पर कहा जिन लोगों ने यूपी, बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया, वो यूपी आकर उल्टे सीधे वक्तव्य दे रहे हैं।

[ads1]

यूपी की बात करते हैं दिल्ली के क्या हाल कर दिए?

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में प्रति लाख पर यूपी मे बारह मौते हैं, जबकि दिल्ली मे 124. ये दिल्ली मे सत्ता में बैठे घिनौने चेहरे हैं, जो यूपी की बात करते हैं लेकिन दिल्ली में क्या हालत कर दी? उस पर बात नहीं करते। यूपी में हालात पूरे देश में सबसे बेहतर हैं। विपक्ष चर्चा का सामना नहीं करना चाहता। षड्यंत्र करना चाहता है। (साथ में News18 से इनपुट)

पुलिस महानिरीक्षक ने महिला के साथ की बदसलूकी, देखें VIDEO

https://youtu.be/xOhjgqL_54I



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *