WhatsApp पर कॉलगर्ल की न्यूड फोटो भेजकर सैक्स रैकेट चलाता था युवक, होटल में पड़ा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगरा। पुलिस ने आगरा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर सरगना महिला के एक और साथी होटल संचालक नितिन प्रजापति उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया है। वो होटलों में ग्राहक लेकर आता था। देह व्यापार के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

[ads2]

पुलिस के मुताबिक आरोपी नितिन प्रजापति गोबर चौकी का रहने वाला है। उसने बीएससी की थी। इसके बाद अपने भाई के क्लीनिक पर बैठने लगा था। वर्ष 2017 में प्रशांत राघव नाम का युवक अपना इलाज कराने के लिए क्लीनिक पर आया था। दोनों की दोस्ती हो गई। प्रशांत ने उसकी मुलाकात राहुल मिश्रा से कराई। यह भी होटल संचालक है। राहुल ने देह व्यापार की सरगना महिला से मुलाकात करा दी। महिला से संपर्क होने पर नितिन धंधे में शामिल हो गया।

होटल किराए पर लेकर करवाता था गंदा काम

नितिन ने राहुल और प्रशांत के साथ मिलकर दो साल पहले होटल ताज हैवन किराये पर लिया था। इसके बाद महिला के जरिये आगरा सहित जयपुर, दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला के एजेंट के संपर्क में आ गया। विदेशी एजेंट से भी संपर्क कराया।

फरवरी में होटल में पुलिस ने देह व्यापार पकड़ लिया था। इस पर नितिन फरार हो गया था। वो अपने होटल में ही उज्बेकिस्तान, तुर्की, कजाकिस्तान, नेपाल, रूस की लड़कियों को बुलाकर लाते थे। लड़कियां दिल्ली और पंजाब में रहती हैं। उन्हें एजेंट भेजते थे।

सोशल मीडिया पर कालगर्ल की बुकिंग

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नितिन ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर लड़कियों की फोटो की एल्बम बना रखी थी। इसमें लड़की की प्रोफाइल लिखी जाती थी। इसके नीचे रेट भी लिखा होता था। ग्राहक को एल्बम भेजते थे। इसके बाद बुकिंग होती थी। होटल संचालक को कमीशन मिलता था। वो सरगना महिला को ऑनलाइन पेमेंट करते थे। कई विदेशी लड़कियों से नितिन, प्रशांत सीधे संपर्क में आ गए थे। आरोपियों के संपर्क में कई होटल संचालक भी हैं। उनके बारे में पुलिस जांच कर रही है।

[ads1]

पुलिस महानिरीक्षक ने महिला के साथ की बदसलूकी, देखें VIDEO

https://youtu.be/xOhjgqL_54I



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *