माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे जमींदोज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को माफिया मुख्यतार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डालीबाग में लगभग दस हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में बने दो बिल्डिंग को जमीदोज कर दिया। यह बिल्डिंग शत्रु सम्पत्ति पर बनी थी जो मुख्तार ने फर्जी तरीके से अपनी मां के नाम करा ली थी। बाद में उसने अपने दो पुत्रों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम करा दिया था। दोनों बिल्डंग बिना नक्शा के अवैध तरीके से बनाई गई थी।

[ads2]

दोनों बिल्डिंग को गिराने के लिए एलडीए की विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास ने 11 अगस्त को ढहाने का आदेश दिया था। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने चार दिन पहले खबर भी प्रकाशित की थी। आदेश के अनुपालन में गुरुवार को सुबह लगभग छह बजे प्रशासन व पुलिस बल के साथ एलडीए के अधिकारी 20 से ज्यादा बुलडोजर लेकर सुबह लगभग छह बजे ही मौके पर पहुंच गए।

यहां एक बिल्डंग में ताला बंद था। जबकि दूसरे में एक परिवार रह रहा था। उनको तत्काल घर खाली करने का फरमान सुनाया। एलडीए के कर्मचारियों ने झटपट तरीके से बिल्डंग से सामान बाहर किया। दूसरी बिल्डिंग का प्रशासनिक अधिकाररियों की मौजूदगी में ताड़ा तोड़ दिया गया।

[ads1]

जमींदोज हो गई इमारत

कार्रवाई की भनक लगते ही वहां कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। एलडीए व प्रशासनिक अधिकारियों से झड़प शुरू होने लगी। लेकिन ढाई सौ से अधिक संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया। बुलडोजर से बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई। कुछ ही देर में तीन मंजिला बिडिंग भरभराकर जमीदोज हो गई। कार्रवाई के बाद एलडीए व प्रशासन के अधकारी वापस चले गए। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *