CM योगी ने जिला अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा – साप्ताहिक बंदी पर सख्ती बरतें

Daily Samvad
2 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के सभी बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को ही रहेगी। राज्य में प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को स्वच्छता, सेनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इन कार्यों से जहां कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद मिल रही है, वहीं संचारी रोगों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है।

[ads2]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को बाजारों की साप्ताहिक बन्दी सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को कोविड 19 व अनलॉक स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 50 लाख 80 हजार से अधिक टेस्ट किए जाने पर संतोष किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए सभी प्रयास जारी रखे जाएं।

चार जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर तथा शाहजहांपुर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में वेंटीलेटर सहित सभी मेडिकल उपकरण क्रियाशील रहने चाहिए। ऑक्सीजन का 48 घण्टे का बैकअप भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहना चाहिए। सीएम ने कहा कि कोविड मरीजों में एचएफएनसी (हाई फ्लो नेजल कैन्युला) का अच्छा रिस्पाॅन्स देखने में आया है। इसके मद्देनजर इस उपचार विधि को भी क्रियाशील रखा जाए।

[ads1]

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा बाढ़ प्रभावित जनता के लिए सभी प्रकार की मदद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा अविलम्ब उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता में कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के साथ-साथ खाद की सुगम आपूर्ति के लिए सभी प्रबन्ध किए जाएं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *