लुधियाना के MLA राकेश पाण्डेय की गिरफ्तारी को लेकर अकाली दल अड़ा, लगाया बड़ा आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
शिरोमणी अकाली दल ने केंद्रीय राशन का घोटाला करने के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है तथा पार्टी ने लुधियाना के कांग्रेसी विधायक राकेश पांडे को अपने चहेतों द्वारा राशन में हेराफेरी करने के दोष में तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

[ads2]

पार्टी के प्रवक्ता तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि लुधियाना में वार्ड नंबर 91 की कांग्रेसी काउंसलर गुरपिंदर कौर संधू के पति बलविंदर सिंह संधू के स्कूल में हजारों बैग केंद्रीय राशन के बरामद किए जाना इस बात का पुख्ता सबूत है कि सारे राज्य में कांग्रेस के विधायक केंद्रीय राशन की हेराफेरी में सीधे तौर पर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी काउंसलर ने स्वयं माना है कि उसके स्कूल में बैग विधायक पांडे ने ही रखवाए थे। उन्होने कहा कि जब पांडे की इस मामले में लिप्त होना सार्वजनिक हो गया है तो इसके सबूत भी है तो कांग्रेस विधायके के खिलाफ केस दर्ज करके तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

ग्रेवाल ने कहा कि यह सिर्फ लुधियाना ही ही मामला नही है बल्कि सारे राज्य में ही कांग्रेसी विधायकों द्वारा अपने चहेतो द्वारा केंद्रीय राशन को इस तरीके से इधर उधर यां बेचा गया है। इस सारे मामले की सीबीआई जांच ही सारे सच को बेनकाब कर सकती है तथा सरकार को तत्काल सीबीआई जांच के आदेश जारी करने चाहिए।

[ads1]

सरदार ग्रेवाल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल शुरू से ही यह कहता आ रहा है कि कांग्रेसी विधायकों ने अपने चहेतों द्वारा इस केंद्रीय राशन की हेराफेरी की है पर सरकार द्वारा इसका खंडन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जब इस तरीके से स्पष्ट सबूत सामने आ रहे हैं तो इस मामले की सीबीआई जांच ही सच्चाई को लोगों के सामने लाने का एकमात्र रास्ता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *